डॉ. पुनीत राजकुमार के नाम पर लॉन्च हुआ स्टार फैंडम एआई ऐप 
मनोरंजन

डॉ. पुनीत राजकुमार के नाम पर लॉन्च हुआ स्टार फैंडम एआई ऐप, तकनीक और भावना का होगा संगम

Dr. Puneeth Rajkumar Star Fandom App: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार की मौजूदगी में ‘डॉ. पुनीत राजकुमार स्टार फैंडम एआई ऐप’ लॉन्च किया गया। यह ऐप तकनीक और भावना का संगम है।

सोनाली झा

Star Fandom AI App: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार की मौजूदगी में ‘डॉ. पुनीत राजकुमार स्टार फैंडम ऐप’ लॉन्च किया गया। यह ऐप तकनीक, भावना और मनोरंजन का ऐसा संगम है, जो फैंस और उनके पसंदीदा सितारों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम करेगा। स्टार फैंडम एलएलपी की टीम द्वारा विकसित यह प्लेटफॉर्म आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और इमोशन मैपिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग करता है, जिससे हर यूजर को एक अनूठा और व्यक्तिगत अनुभव मिलता है।

इस ऐप का उद्देश्य 7 करोड़ से अधिक फैंस को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़ना है, ताकि दुनिया भर के कन्नड़ लोग ‘पॉवर स्टार’ पुनीत राजकुमार की यादों और उनके जज़्बे से भावनात्मक रूप से जुड़े रह सकें। ऐप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म्स पर ग्लोबली लॉन्च किया गया है। ‘स्टार फैंडम ऐप’ पुनीत राजकुमार के करिश्माई व्यक्तित्व, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा को डिजिटल दुनिया में जीवंत रखता है। इसे सिर्फ एक ट्रिब्यूट नहीं, बल्कि एक जीवंत अनुभव के रूप में तैयार किया गया है, जो फैंस को अपने स्टार की भावनाओं और मूल्यों से जोड़े रखेगा।

हर उम्र के फैंस के लिए इंटरैक्टिव फीचर्स

इस ऐप में मनोरंजन, फिटनेस और सीखने के कई अनुभव शामिल किए गए हैं। पॉडकास्ट: अश्विनी पुनीत राजकुमार पहली बार अपने पति और राजकुमार परिवार की अनकही बातें साझा करेंगी। छोटा अप्पू: बच्चों के लिए एक मजेदार और प्रेरणादायक जोन जिसमें कहानियां और कविताएं शामिल हैं। पुनीत-प्रेरित फिटनेस: उनके अनुशासन और जीवनशैली से प्रेरित फिटनेस रूटीन।

इंटरैक्टिव फीचर्स

क्विज और पजल्स: सिनेमा और संस्कृति से जुड़े रोमांचक प्रश्न। सैंडलवुड पल्स: कन्नड़ सिनेमा की नई खबरें और पर्दे के पीछे की कहानियां। कनेक्ट टू कनेक्ट: एक डिजिटल कम्युनिटी, जहां फैंस, कलाकार और टेक्निशियन साथ मिलकर सीख सकते हैं। डेली वाइब्स: रोजाना के लिए वॉलपेपर, स्टिकर और मोटिवेशनल कंटेंट।

तकनीक और भावना का संगम

स्टार फैंडम के फाउंडर चेयरमैन डॉ. समर्थ राघव नागभूषणम ने बताया कि इस OTT प्लेटफॉर्म का मकसद फैंस और सितारों के बीच भावनात्मक रिश्ते को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। उन्होंने कहा कि पुनीत राजकुमार की ऊर्जा इस पहल की धड़कन है। हमने एआई की मदद से उनके फैंस को उनसे पहले से भी ज्यादा करीब लाने की कोशिश की है। वहीं अश्विनी पुनीत राजकुमार ने कहा कि यह ऐप उनके पति के उस विश्वास को आगे बढ़ाता है, जिसमें वे लोगों से दिल से जुड़ने में यकीन रखते थे। उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म पुनीत की यादों और मूल्यों को पीढ़ियों तक जीवित रखेगा।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट