प्रियंका-महेश बाबू (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

होर्डिंग्स से खुला राज! प्रियंका-महेश बाबू की ‘वाराणसी’ कब आएगी, जानकर उछलेंगे फैंस

Priyanka Chopra Comeback: एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ की रिलीज डेट को लेकर चर्चा तेज है। प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू स्टारर फिल्म के OTT राइट्स की डील भी रिकॉर्ड तोड़ हो सकती है।

स्नेहा मौर्या

SS Rajamouli OTT Deal: एसएस राजामौली की अपकमिंग मेगा फिल्म ‘वाराणसी’ इन दिनों इंडस्ट्री की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके जरिए प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। उनके अपोजिट सुपरस्टार महेश बाबू नजर आएंगे, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। स्टारकास्ट और स्केल को देखते हुए फिल्म को पहले से ही पैन-इंडिया ब्लॉकबस्टर माना जा रहा है।

नवंबर में मेकर्स ने फिल्म के टाइटल अनाउंसमेंट के लिए एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी। अब रिलीज डेट को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। वाराणसी शहर में जगह-जगह लगे होर्डिंग्स ने फैंस का ध्यान खींच लिया है, जिनमें एक खास तारीख का जिक्र किया गया है। इन पोस्टर्स को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज की आधिकारिक तैयारी शुरू हो चुकी है।

प्रियंका-महेश बाबू की ‘वाराणसी’ फिल्म रिलीट डेट से उठा पर्दा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘वाराणसी’ गुड़ी पड़वा के मौके पर 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। त्योहार और छुट्टियों वाले लंबे वीकेंड का फायदा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा ओपनिंग दिला सकता है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि राजामौली की फिल्मों का क्रेज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी जबरदस्त है, इसलिए रिलीज डेट रणनीतिक रूप से चुनी जा रही है।

OTT डील हुई कंफर्म

फिल्म को लेकर सबसे चौंकाने वाली चर्चा इसकी OTT डील है। इंडस्ट्री सूत्रों के अनुसार कई बड़े ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिजिटल राइट्स खरीदने की रेस में हैं। कहा जा रहा है कि डील का आंकड़ा हॉलीवुड लेवल तक पहुंच सकता है और यह 1000 करोड़ रुपये के आसपास भी जा सकता है। RRR की वैश्विक सफलता और ऑस्कर जीत के बाद राजामौली अंतरराष्ट्रीय बाजार में बड़ा नाम बन चुके हैं, जिसका सीधा फायदा इस प्रोजेक्ट को मिल रहा है।

‘वाराणसी’ को सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा के अगले ग्लोबल इवेंट के रूप में देखा जा रहा है। प्रियंका चोपड़ा की वापसी, महेश बाबू की मौजूदगी और राजामौली का विजन, ये तीनों मिलकर इसे आने वाले सालों की सबसे बड़ी रिलीज बना सकते हैं।

Firecracker Ban: पटाखों पर बैन के पक्ष में नहीं SC, विराट कोहली का जिक्र कर क्या कहा?

विधान परिषद चुनाव में केवल एक सीट पर कांग्रेस की विजय, जानें भाजपा के गढ़ में अभिजीत की जीत के 10 बड़े कारण

PM आवास के पास स्थित रेस कोर्स मस्जिद पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाई कोर्ट में केंद्र सरकार ने क्या कहा?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो