राजामौली का फैन को धक्का मारने वाला वीडियो हुआ वायरल 
मनोरंजन

राजामौली के सपोर्ट में यूजर्स, फैन को धक्का मारने का वीडियो हुआ था वायरल

साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार कोटा श्रीनिवास राव के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे एसएस राजामौली का एक फैन को धक्का देने का वीडियो वायरल हो रहा था। अब यूजर्स राजामौली के बचाव आए हैं।

अनिल सिंह

SS Rajamouli: साउथ सिनेमा की दिग्गज कलाकार कोटा श्रीनिवास राव के निधन पर श्रद्धांजलि देने के लिए एसएस राजामौली भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इसी दौरान फैंस ने एसएस राजामौली को घेर लिया और सेल्फी लेने की कोशिश में नजर आए। सेल्फी लेने वाले एक फैन को उन्होंने बुरी तरह से झटक दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर एसएस राजामौली की आलोचना शुरू हो गई। उनके बर्ताव को लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट करने लगे।

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स एसएस राजामौली का बचाव करते हुए नजर आए हैं और उन्होंने यह साफ कर दिया है कि फैन को भी यह समझना चाहिए कि ये सेल्फी लेने का वक्त नहीं है। किसी के निधन पर फैन को भी इस तरह की हरकत करने से बचना चाहिए।

आर्टिस्टट्रायबज नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक्टर कोटा श्रीनिवास राव के निधन के बाद अंतिम संस्कार से जुड़े वीडियो शेयर किये गए हैं, जिसमें साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज अंतिम संस्कार में शामिल होते हुए नजर आ रहे हैं, इन्हीं में से एक वीडियो एसएस राजामौली का वीडियो है, जिसमें एक फैन एसएस राजामौली के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता हुआ नजर आ रहा है। एसएस राजामौली फैन को धक्का देकर दूर हटाते हैं और उस पर बुरी तरह से गुस्सा होते हुए नजर आते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और लोग कहने लगे कि राजामौली का यह फैन के साथ ये बर्ताव अच्छा नहीं है।

सोशल मीडिया पर जैसे ही से राजामौली की आलोचना शुरू हुई, वीडियो देखकर यूजर्स अब राजामौली के बचाव में उतरे नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है किसी के निधन पर सेल्फी लेना अच्छी बात नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा है आजकल लोग संवेदनहीन हो गए हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा राजामौली ने जो किया वह बहुत सही था, ऐसे लोगों के साथ इसी तरह का बर्ताव होना चाहिए। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि एसएस राजामौली इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर नहीं बल्कि फैन के साथ किए गए बर्ताव को लेकर चर्चा में आ गए हैं। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की तो कुछ लोग उनके बचाव में नजर आ रहे हैं।

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी