-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Tamil Cinema Stuntman Raju Dies During Car Stunt Of Arya Film Of Actor Vishal
खतरनाक स्टंट करते वक्त मौके पर हुई आर्टिस्ट की मौत, दोहरे सदमे में कॉलीवुड
- Written By: अनिल सिंह
रविवार का दिन कॉलिवुड के लिए दोहरे सदमे वाला दिन साबित हुआ। सुबह कोटा श्रीनिवास राव के निधन की खबर सामने आई, तो दोपहर तक मशहूर स्टंट आर्टिस्ट राजू की मौत की खबर ने सभी को दहला दिया।

तमिल सिनेमा के स्टंटमैन राजू का निधन, कार स्टंट के दौरान गई जान
Stuntman Raju Died During Car Stunt: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लिए रविवार का दिन काला दिन साबित हुआ। रविवार के दिन एक नहीं बल्कि दो लोगों की मौत की खबर सामने आई। तमिल एक्टर कोटा श्रीनिवास राव के निधन की खबर से सभी सदमे में डूबे हुए थे, इसी बीच दोपहर के आसपास एक और बुरी खबर ने लोगों को बुरी तरह से आहत किया। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर स्टंटमैन राजू की मौत एक स्टंट के दौरान हुई। फिल्म आर्या की शूटिंग में कार पलटने का एक सीन था। उसी सीन का स्टंट करते हुए राजू की मौत हो गई।
खबर के मुताबिक राजू ने स्टंट को पूरा तो कर लिया लेकिन कार पलटने के बाद वह बाहर नहीं निकले और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। तमिल एक्टर विशाल ने राजू की मौत की खबर की पुष्टि की और बताया कि स्टंट में हुई दुर्घटना की वजह से राजू अब हमारे बीच नहीं रहे।
So difficult to digest the fact that stunt artist Raju passed away while doin a car toppling sequence for jammy @arya_offl and @beemji Ranjith’s film this morning. Hav known Raju for so many years and he has performed so many risky stunts in my films time and time again as he is… — Vishal (@VishalKOfficial) July 13, 2025
ये भी पढ़ें- 3 दिनों में 13 करोड़ से अधिक का कारोबार, सोमवार को होगी मालिक की अग्नि परीक्षा
बहादुर इंसान थे स्टंटमैन राजू
विशाल ने अपने एक्स अकाउंट पर राजू के निधन की खबर को पोस्ट किया। उन्होंने लिखा यह यकीन करना मुश्किल है कि स्टंट आर्टिस्ट राजू अब हमारे बीच नहीं रहे। आज सुबह आर्या फिल्म की शूटिंग के दौरान कार पलटने वाले सीन को करते हुए उनकी मौत हो गई। मैं राजू को कई सालों से जानता हूं। उन्होंने मेरी फिल्मों में कई जोखिम भरे स्टंट किए हैं। वह बहुत बहादुर इंसान थे। हमें हमेशा उनकी कमी खलती रहेगी। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना है। मैं ईश्वर से उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं।
तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लिए रविवार का दिन काला दिन साबित हुआ
कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लिए रविवार का दिन दोहरे सदमे लेकर आया था। कोटा श्रीनिवास राव की मौत की खबर से लोग अभी उबरे भी नहीं थे कि उन्हें राजू की मौत की खबर भी मिल गई। कॉलिवुड के लिए यह मुश्किल घड़ी है। सोशल मीडिया पर राजू और कोटा श्रीनिवास राव के निधन पर सोशल मीडिया यूजर्स भी शोक जताते हुए नजर आ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
Tamil cinema stuntman raju dies during car stunt of arya film of actor vishal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM













