एसएस राजामौली (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

‘बाहुबली’ से पहले टीवी सीरियल का निर्देशन करते थे एसएस राजामौली, RRR से दुनियाभर में मिली पहचान

SS Rajamouli Career: निर्देशक एसएस राजामौली 10 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। बाहुबली और RRR जैसी फिल्मों से दुनियाभर में पहचान बनाने वाले राजामौली को घर में प्यार से नंदी कहा जाता है।

सोनाली झा

Highlights

  • एसएस राजामौली का जन्म 10 अक्टूबर 1973 को हुआ था।

  • फिल्म इंडस्ट्री में राजामौली ‘जक्कन्ना’ नाम से भी मशहूर हैं।

  • ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ ने राजामौली को दुनियाभर में पहचान दिलाई।

SS Rajamouli Birthday Special: एसएस राजामौली भारतीय सिनेमा के उन निर्देशकों में शामिल हैं, जिनकी फिल्मों का इंतजार दर्शक बेसब्री से करते हैं। ‘बाहुबली’ फ्रेंचाइजी और ‘आरआरआर’ जैसी फिल्मों ने उन्हें दुनियाभर में पहचान दिलाई। राजामौली की फिल्मों की खासियत उनकी भव्यता, दमदार कहानी और शानदार विजुअल्स हैं। राजामौली 10 अक्टूबर को अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।

एसएस राजामौली का पूरा नाम कुदुरी श्रीसैला श्री राजामौली बताया जाता है। उनका जन्म 10 अक्टूबर 1973 को हुआ था। वह मशहूर पटकथा लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद के बेटे हैं। उनके पिता ने ‘बाहुबली’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्मों की कहानी लिखी है। राजामौली को बचपन से ही कहानियों और कल्पनाओं की दुनिया आकर्षित करती थी, जिसने आगे चलकर उनके निर्देशन को एक अलग पहचान दी।

घर में प्यार से नंदी बुलाते हैं राजामौली

फिल्मी दुनिया में एसएस राजामौली अपने नाम के साथ-साथ ‘जक्कन्ना’ के नाम से भी पहचाने जाते हैं। हालांकि, उनके परिवार में उन्हें प्यार से ‘नंदी’ कहकर बुलाया जाता है। उनके नाम से जुड़ी ये बातें उनके प्रशंसकों के लिए काफी दिलचस्प हैं। वहीं, इंडस्ट्री में ‘जक्कन्ना’ नाम से उनकी पहचान लोकप्रिय हो चुकी है।

टीवी सीरियल से शुरू हुआ था निर्देशन का सफर

बड़े पर्दे पर ऐतिहासिक और भव्य फिल्में बनाने से पहले एसएस राजामौली ने टेलीविजन की दुनिया में काम किया था। उन्होंने तेलुगु टीवी सीरियल ‘शांति निवासम’ का निर्देशन किया। छोटे पर्दे पर काम करने के दौरान उन्होंने कहानी कहने और निर्देशन की बारीकियों को समझा। बाद में उन्होंने फिल्मों का रुख किया और अपनी मेहनत से तेलुगु सिनेमा में खास मुकाम हासिल किया।

एसएस राजामौली

जूनियर एनटीआर के साथ भी दीं हिट फिल्में

राजामौली ने अपने करियर में जूनियर एनटीआर के साथ ‘स्टूडेंट नंबर 1’ और ‘सिम्हाद्री’ जैसी फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों ने अभिनेता के करियर को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। राजामौली की फिल्मों ने धीरे-धीरे क्षेत्रीय सिनेमा की सीमाओं को पार किया और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। ‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ की सफलता ने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाया।

मोहनलाल के बड़े प्रशंसक हैं राजामौली

राजामौली मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल के बड़े प्रशंसक बताए जाते हैं। फिल्मों के प्रति उनका जुनून और अलग तरह की कहानियां पेश करने का अंदाज उन्हें दूसरे निर्देशकों से अलग बनाता है। आज राजामौली का नाम भारतीय सिनेमा के सबसे चर्चित फिल्मकारों में लिया जाता है। उनके जन्मदिन पर प्रशंसक उनकी फिल्मों और उनसे जुड़े दिलचस्प किस्सों को याद कर रहे हैं।

बिना इजाजत दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी! पुलिस ने किए सुरक्षा के चाक-चौबंद, 45 मेट्रो स्टेशन पर नो एंट्री

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप