अलाना पांडे की बेबी शॉवर पार्टी में अनीत पड्डा और अनन्या पांडे ने की खूब मस्ती, दोनों का इनसाइड वीडियो वायरल

Alanna Panday Pregnancy: अलाना पांडे की बेबी शॉवर पार्टी का इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पार्टी में सैयारा फेम अनीत पड्डा और अनन्या पांडे ने साथ में गेम खेला और खूब मस्ती की।
Alanna Panday Pregnancy
अलाना पांडे की बेबी शॉवर पार्टी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Alanna Panday Baby Shower Video: 'सैयारा' फेम अहान पांडे की बहन अलाना पांडे जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। हाल ही में अलाना की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर खुशखबरी सामने आई थी। अब उनकी गोद भराई यानी बेबी शॉवर पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें परिवार और फिल्मी दुनिया से जुड़े कई सितारे शामिल हुए। इस खास मौके का एक इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ‘सैयारा’ एक्ट्रेस अनीत पड्डा और अनन्या पांडे मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही हैं।

अलाना पांडे की बेबी शॉवर पार्टी में अनीत पड्डा की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अनीत और अनन्या पांडे को एक साथ गेम खेलते देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों की जोड़ी बनाई गई थी और उन्हें चादर की मदद से एक खिलौने को आगे पास करना था। हालांकि, गेम के दौरान अनीत और अनन्या खिलौने को सही तरीके से आगे पास नहीं कर पाईं। दोनों अपनी इस कोशिश पर जोर-जोर से हंसने लगीं। उनका यह चुलबुला अंदाज वीडियो में देखने को मिला। सोशल मीडिया पर इस इनसाइड वीडियो को लेकर चर्चा हो रही है।

अनन्या पांडे का आंटी वाला लुक छाया

अलाना की बेबी शॉवर पार्टी में अनन्या पांडे का लुक भी खास रहा। एक्ट्रेस चमकदार गुलाबी स्कर्ट के साथ सफेद टी-शर्ट पहने नजर आईं। उनकी टी-शर्ट पर आंटी लिखा हुआ था, जो इस खास मौके के हिसाब से काफी दिलचस्प लगा। अनन्या ने अपने लुक के जरिए पार्टी के खुशनुमा माहौल में मस्ती भरा रंग जोड़ दिया।

Alanna Panday Pregnancy
कटरीना कैफ ने पोस्ट प्रेग्नेंसी ट्रोलिंग पर की बात, बोलीं- लोगों की बातें हमारी काबिलियत पर डालती हैं बुरा असर

वेदिका पिंटो से करिश्मा तन्ना तक दिखा स्टाइलिश अंदाज

इस पार्टी में ‘मुसाफिर कैफे’ फेम वेदिका पिंटो भी पहुंचीं। वह सफेद रंग के खूबसूरत आउटफिट में नजर आईं। वहीं, करिश्मा तन्ना ने भी सफेद रंग का पहनावा चुना और अपने लुक को एलिगेंट रखा। दूसरी ओर, अनीत पड्डा सफेद हॉल्टर नेक टॉप और नीली जींस में दिखाई दीं। अलाना पांडे की इस खास पार्टी में मेहमानों के स्टाइलिश लुक के साथ-साथ उनके मस्ती भरे पल भी चर्चा में रहे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो पार्टी के खुशनुमा माहौल की झलक दिखाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com