Ramayana Poster: लारा दत्ता बनीं कैकेयी, शीबा चड्ढा के मंथरा लुक से उठा पर्दा, मेकर्स ने जारी किए नए पोस्टर्स

Ramayana Movie Update: रणबीर कपूर की 'रामायण' से लारा दत्ता के कैकेयी और शीबा चड्ढा के मंथरा लुक का खुलासा हुआ है। मेकर्स ने दोनों के कैरेक्टर पोस्टर्स जारी किए हैं। पहला पार्ट दिवाली 2026 में आएगा।
Lara Dutta Kaikeyi And Sheeba Chaddha Manthara
लारा दत्ता और शीबा चड्ढा(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • रामायण से लारा दत्ता के कैकेयी लुक का पोस्टर जारी

  • शीबा चड्ढा के मंथरा अवतार की पहली झलक आई सामने

  • अरुण गोविल के बाद दो अहम किरदारों से उठा पर्दा

Ramayana Kaikeyi And Manthara First Look: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह लगातार बढ़ रहा है। फिल्म के मेकर्स ने अब दो और अहम किरदारों के पोस्टर्स जारी कर दिए हैं। अभिनेत्री लारा दत्ता रानी कैकेयी के रूप में नजर आएंगी, जबकि शीबा चड्ढा मंथरा का किरदार निभाती दिखाई देंगी। दोनों के कैरेक्टर पोस्टर्स सामने आने के बाद फिल्म की कहानी के अहम मोड़ को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। ये दोनों किरदार भगवान राम के जीवन में आए बड़े बदलावों से जुड़े हैं।

'रामायण' के नए पोस्टर में लारा दत्ता को रानी कैकेयी के शाही अंदाज में पेश किया गया है। पारंपरिक पोशाक और शानदार गहनों में उनका लुक अयोध्या की रानी की भव्यता को दर्शाता है। रामायण की कहानी में कैकेयी का किरदार बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि उनकी दो इच्छाओं के कारण राजा दशरथ को भगवान राम को 14 वर्ष के वनवास पर भेजने का निर्णय लेना पड़ता है।

मंथरा के किरदार में नजर आएंगी शीबा चड्ढा

वहीं, शीबा चड्ढा मंथरा के किरदार में नजर आएंगी। मंथरा की बातों का कैकेयी पर गहरा प्रभाव पड़ता है और इसी के बाद अयोध्या की कहानी एक निर्णायक मोड़ लेती है। मेकर्स ने पोस्टर के साथ इस बात की ओर इशारा किया है कि मंथरा की भूमिका राम के भाग्य और पूरे राज्य के भविष्य को बदलने वाली घटनाओं में कितनी अहम है।

Lara Dutta Kaikeyi And Sheeba Chaddha Manthara
बिग बॉस 20 के कैप्टेंसी टास्क में लव गिल के समर्थन में उतरीं आम्रपाली, कनिका मान के साथ बहस के बाद आया रिएक्शन

अरुण गोविल के बाद सामने आए नए पोस्टर्स

इन दोनों पोस्टर्स से पहले अरुण गोविल का राजा दशरथ के रूप में लुक सामने आया था। खास बात यह है कि अरुण गोविल टीवी पर भगवान राम की भूमिका निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुए थे। अब वह बड़े पर्दे पर अयोध्या के राजा के किरदार में नजर आएंगे।

दो भागों में रिलीज होगी रामायण

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे। फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। पहले भाग की रिलीज दिवाली 2026 और दूसरे भाग की दिवाली 2027 के लिए निर्धारित है। इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज करने की योजना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com