सृष्टि रोडे ने कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड बनकर लूटी महफिल 
मनोरंजन

सृष्टि रोडे ने कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड बनकर लूटी महफिल, ‘बिग बॉस 12’ ने बदली जिंदगी

Srishty Rode Birthday: सृष्टि रोडे आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। सृष्टि ने 2007 में कुछ इस तरह से करियर शुरू किया और इश्कबाज से पहचान बनाई। उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट 2018 का बिग बॉस 12 रहा।

सोनाली झा
Srishty Rode Birthday Special: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सृष्टि रोडे आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 24 सितंबर 1991 को मुंबई में हुआ था। अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज के लिए मशहूर सृष्टि रोडे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियोज से फैंस का दिल जीत लेती हैं। हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा पहचान ‘बिग बॉस 12’ से मिली, जिसने उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों पर गहरा असर डाला।सृष्टि रोडे ने साल 2007 में टीवी शो ‘कुछ इस तरह’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘श्शश फिर कोई है’, ‘बैरी पिया’, ‘इश्क हाय’ जैसे शोज में काम किया। लेकिन असली पहचान उन्हें स्टार प्लस के हिट शो ‘इश्कबाज’ से मिली। इसी शो के बाद वह घर-घर में पहचान बनाने लगीं। इसके बाद एक्ट्रेस को कई टीवी शोज के ऑफर आए थे।

बिग बॉस और बदलती जिंदगी

साल 2018 में सृष्टि ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 12’ में हिस्सा लिया। यह शो उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। शो में आने से पहले सृष्टि की सगाई टीवी एक्टर मनीष नागदेव से हुई थी और दोनों साल के अंत तक शादी करने वाले थे। लेकिन शो के दौरान उनके रिश्ते में दरार आ गई। घर से बाहर आने के तुरंत बाद सृष्टि ने मनीष से सगाई तोड़ दी, जिससे उनकी पर्सनल लाइफ खूब चर्चा में रही। इसी बीच उनकी नजदीकियां सह-प्रतिभागी रोहित सुचांती के साथ भी देखने को मिलीं।

कपिल शर्मा शो में दिखा नया अंदाज

सृष्टि बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद ‘द कपिल शर्मा शो’ के तीसरे सीजन में कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड के रूप में नजर आईं। उनके और कपिल के बीच की मजेदार केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी। शो में उनकी एंट्री ने न सिर्फ फैंस को खुश किया बल्कि उनके करियर को भी नई रफ्तार दी थी। हालांकि एक्ट्रेस ज्यादा दिन तक इस शो का हिस्सा नहीं रही। इसके बाद एक्ट्रेस ने चार साल से इंडस्ट्री से दूरी बना रखी है. लेकिन वह अपने फैंस को इंस्टाग्राम के जरिए अपनी जिंदगी से अपडेट करते रहती हैं। उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट को देख पता चलता है कि वह काफी ग्लैमरस लाइफ जी रही हैं।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज