दिव्याभारती ने बताया शादीशुदा इंसान को नहीं करेंगी डेट 
मनोरंजन

Divyabharathi: जीवी प्रकाश संग अफेयर पर दिव्याभारती ने तोड़ी चुप्पी, बोली- शादीशुदा....

Divyabharathi On GV Prakash: साउथ एक्ट्रेस दिव्याभारती ने जीवी प्रकाश संग अपने अफेयर को लेकर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि वह किसी भी शादीशुदा मर्द को डेट नहीं करने वाली हैं।

अनिल सिंह

Divyabharathi On GV Prakash Dating Rumours: साउथ के अभिनेता जीवी प्रकाश ने अपनी पत्नी गायिका सैंधवी को तलाक दिया तो दिव्याभारती के साथ उनके रिश्ते को लेकर तेजी से अफवाहें उड़ने लगी, कहा यह जाने लगा कि दिव्याभारती के साथ रिलेशनशिप की वजह से जीवी प्रकाश ने अपनी पत्नी को तलाक दिया है, लेकिन अब इस मामले में दिव्याभारती ने चुप्पी तोड़ी है और मीडिया में चल रही खबरों को झूठा बताया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह किसी भी शादीशुदा मर्द को डेट नहीं करने वाली है।

दिव्याभारती और जीवी प्रकाश के रिलेशनशिप की खबर ने मीडिया और सोशल मीडिया में तेजी से सुर्खियां बटोरी, अब इस मामले में खुद दिव्याभारती ने बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि वह जीवी प्रकाश को डेट नहीं कर रही हैन। उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा नोट लिखा है जिसमें उन्होंने लिखा, वह किसी भी अभिनेता को डेट नहीं करेंगी, और किसी शादीशुदा इंसान को तो हरगिज नहीं। इसके अलावा अभिनेत्री ने स्टोरी में लिखा वह पहले तो इसका जवाब नहीं देना चाहती थी, लेकिन अफवाहें बढ़ने लगी, तो अब उन्हें जवाब देना पड़ रहा है। नोट में उन्होंने यह भी लिखा है कि वह एक स्वतंत्र और मजबूत महिला हैं। साथ ही उन्होंने नकारात्मकता फैलाने के बजाय लोगों को सकारात्मक बातों पर ध्यान केंद्रित करने का अनुरोध किया है।

जीवी प्रकाश ने कुछ समय पहले ही अपनी पत्नी और गायिका सैंधवी को 11 साल शादीशुदा रिश्ते में रहने के बाद तलाक दे दिया है। इसी बीच जीवी प्रकाश और दिव्याभारती के करीबी की खबरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से चल रही थी, दोनों के अफेयर की अफवाह इतनी तेज हुई कि लोग यह दावा करने वालों की दिव्याभारती की वजह से ही जीबी प्रकाश ने अपनी पत्नी सैंधवी को तलाक दिया है। लेकिन अब यह कहा जा सकता है कि दिव्याभारती की तरफ से इस मामले में स्पष्टीकरण सामने आ चुका है और वह जीवी प्रकाश के साथ अपने रिलेशनशिप की खबर का खंडन कर चुकी है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान