या तो अंतिम संस्कार में जाएं या हिरासत में रहें अभिजीत दिपके, दिल्ली पुलिस ने CJP प्रमुख के सामने रखी शर्त

Delhi Police On Detention Of Abhijeet Dipke: दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके के सामने अजीब शर्त रखी है, जिसमें उन्हें या तो दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने या हिरासत में रहने का विकल्प दिया गया है।
delhi police condition abhijeet dipke grandmother funeral
फ्लाइट में अभिजीत दिपके(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • अभिजीत के सामने अंतिम संस्कार में जाने या हिरासत में रहने का विकल्प।

  • महाराष्ट्र के हिंगोली में 80 वर्षीय दादी सावित्रीबाई का लंबी बीमारी के बाद देहांत।

  • दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही CJP प्रमुख को पुलिस ने लिया हिरासत में।

Delhi Police Condition To Abhijeet Dipke: दिल्ली पुलिस ने CJP के संस्थापक और संयोजक अभिजीत दिपके को उनकी दादी के निधन की आधिकारिक जानकारी दे दी है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अब यह पूरी तरह से अभिजीत दिपके के फैसले पर निर्भर करता है कि वे हिरासत में रहते हुए अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखना चाहते हैं या फिर अपनी दादी की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए वापस महाराष्ट्र लौटना चाहते हैं।

इस बीच, महाराष्ट्र स्थित उनके पैतृक गांव में रविवार सुबह अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

delhi police condition abhijeet dipke grandmother funeral
CJP नेताओं की विमान के अंदर गिरफ्तारी पर भड़कीं सुप्रिया सुले, बोलीं- सरकार हमारे बच्चों को बख्श दे

दादी सावित्रीबाई का लंबी बीमारी के बाद निधन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिजीत दिपके की दादी सावित्रीबाई शंकर दिपके (उम्र 80 वर्ष) पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों और लंबी अस्वस्थता से जूझ रही थीं। उन्होंने शनिवार को महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में स्थित अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी में अंतिम सांस ली। सावित्रीबाई के निधन से दीपके परिवार और संतुक पिंपरी गांव में गहरा शोक व्याप्त हो गया है।

सावित्रीबाई के निधन के समय अभिजीत के माता पिता, भगवान दीपके और अनीता दीपके, छत्रपति संभाजीनगर स्थित अपने आवास 'शंकर सदन' में मौजूद थे। जैसे ही उन्हें इस दुखद घटना की खबर मिली, वे तुरंत अपने पैतृक गांव संटुक पिंपरी (हिंगोली) के लिए रवाना हो गए हैं। अभिजीत दीपके के चाचा ने मीडिया से बातचीत में पुष्टि की कि सावित्रीबाई का अंतिम संस्कार रविवार सुबह 9:30 बजे से 10 बजे के बीच पैतृक गांव संतुक पिंपरी में संपन्न किया जाएगा।

delhi police condition abhijeet dipke grandmother funeral
नागपुर-संविधान चौक के अस्तित्व पर संकट? मनपा आयुक्त के सामने संगठनों ने जताई आपत्ति, जानिए क्या है पूरा विवाद

दिल्ली एयरपोर्ट पर प्लेन के अंदर से ली गई हिरासत

यह पूरा राजनीतिक और पारिवारिक घटनाक्रम तब शुरू हुआ, जब अभिजीत दिपके शनिवार सुबह मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे। वे CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर मंतर पर आयोजित सीजेपी के पूर्व घोषित विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने आ रहे थे। हालांकि, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर फ्लाइट के लैंड होते ही दिल्ली पुलिस की टीम विमान के अंदर दाखिल हुई और अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया। उनके साथ सीजेपी के अन्य प्रमुख नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका को भी हिरासत में लिया गया।

विमान के अंदर हिरासत के दौरान रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में अभिजीत दिपके पुलिस अधिकारियों से कहते सुने गए, मैं तो यहां अरेस्ट होने ही आया हूं, अरेस्ट कीजिए। सीजेपी का यह विरोध प्रदर्शन देश भर में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ आयोजित किया गया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com