सिर्फ गेम चेंजर ही नहीं पुष्पा 2 से भी होगा सोनू सूद की फतेह का मुकाबला 
मनोरंजन

साउथ सिनेमा के सामने डटे हैं सोनू सूद, गेम चेंजर से सीधा और पुष्पा 2 से भी होगा मुकाबला

नए साल में सोनू सूद साउथ सिनेमा के सामने डटे हुए नजर आ रहे हैं। साउथ स्टार रामचरण की गेम चेंजर से सोनू सूद की फतेह फिल्म का सीधा मुकाबला होगा, तो वहीं सोनू सूद की फतेह को पुष्पा 2 की चुनौती भी झेलनी पड़ेगी।

अनिल सिंह

मुंबई: साल 2024 में साउथ की फिल्मों का ही बोलबाला रहा। 2025 में बॉक्स ऑफिस पर पहला क्लैश सोनू सूद की फतेह और रामचरण की गेम चेंजर का होने वाला है। किस फिल्म को फायदा और किस को नुकसान होगा यह आने वाले वक्त में पता चलेगा। लेकिन साउथ फिल्मों के आगे इस समय सिर्फ सोनू सूद डटे हुए नजर आ रहे हैं। सोनू सूद की फिल्म जी स्टूडियोज और अभिनेता के होम प्रोडक्शन में बनी हुई है। तो वहीं गेम चेंजर को एस शंकर ने बनाया है और इसे भी जी स्टूडियोज ही पेश करने वाला है।

मीडिया रिपोर्ट्स में सोनू सूद की फिल्म की कहानी और ट्रेलर को काफी दमदार बताया गया है। जबकि गेम चेंजर को लेकर यह कहा जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी एस शंकर की ही फिल्म इंडियन की तरह नजर आ रही है। ट्रेलर को भी दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस नहीं मिला है। ऐसे में यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि सोनू सूद की फतेह गेम चेंजर पर भारी पड़ सकती है। लेकिन गेम चेंजर के पास तेलुगु और तमिल ऑडियंस भी है। जिसका उसे फायदा हो सकता है।

सोनू सूद की अगर बात करें तो उनकी फैन फॉलोइंग पूरे देश भर में है। ऐसे में उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती है यह अंदाजा फिलहाल लगाया जा रहा है। लेकिन सोनू सूद की फिल्म को सिर्फ गेम चेंजर से ही चुनौती नहीं मिलेगी बल्कि उसे बॉक्स ऑफिस पर पहले से धूम मचा रही पुष्पा 2 से भी मुकाबला करना होगा और अगर इस रेस में वह आगे निकल जाती है, तो यह सोनू सूद के करियर को बेहतरीन मुकाम पर ले जाने वाली फिल्म साबित होगी।

सोशल मीडिया पर इस समय यही चर्चा है कि साउथ की आंधी के आगे बॉलीवुड की तमाम फिल्में धराशाई होते हुए नजर आई। लेकिन अब पुष्पा 2 को रिलीज हुए एक महीने से अधिक वक्त बीत गया है और अब फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में काफी गिरावट भी देखने को मिल रही है। सोनू सूद के लिए यह बेहतरीन मौका है साउथ की एक फिल्म से उनकी फिल्म का सीधा मुकाबला तो दूसरी फिल्म से परोक्ष मुकाबला होने वाला है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें