सोनू सूद (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

5500 रुपये लेकर मुंबई आए थे सोनू सूद, फिल्मों में विलेन और असल जीवन में बने हीरो

Sonu Sood Birthday Special: सोनू सूद ने इंजीनियरिंग के बाद मात्र 5500 रुपये लेकर मुंबई आकर एक्टिंग का सपना पूरा किया। उन्होंने साउथ फिल्मों से शुरुआत की और दबंग, सिम्बा जैसी हिट फिल्मों में काम किया।

सोनाली झा

Sonu Sood Birthday: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई सितारे आते हैं और छा जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे कलाकार भी होते हैं जो पर्दे पर ही नहीं, असल जिंदगी में भी हीरो साबित होते हैं। ऐसा ही नाम है सोनू सूद का। फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने वाले सोनू सूद असल जिंदगी में जरूरतमंदों के लिए मसीहा बनकर उभरे हैं। 30 जुलाई 1973 को जन्मे सोनू आज 52 साल के हो गए हैं, लेकिन उनका संघर्ष और सेवा भाव उन्हें आज भी लोगों के दिलों में जीवित रखता है।

सोनू का जन्म पंजाब में एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ था। उनके पिता कपड़े की दुकान चलाते थे और सीमित आमदनी में परिवार की जिम्मेदारी उठाते थे। सोनू ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई नागपुर से की। छात्र जीवन के दौरान उन्होंने एक कमरे में 12 लड़कों के साथ रहकर कठिनाइयों का सामना किया। पढ़ाई के दौरान उन्हें घर से पैसे मिलते थे, जिन्हें वह बड़ी सावधानी से खर्च करते थे।

5500 रुपये लेकर पहुंचे मुंबई

सोनू सूद का सपना अभिनेता बनने का था। उन्होंने मॉडलिंग से शुरुआत की और फिर 1996 में सिर्फ 5500 रुपये लेकर सपनों की नगरी मुंबई पहुंचे। मुंबई में रहना, ऑडिशन देना और गुजर-बसर करना आसान नहीं था, लेकिन सोनू ने हार नहीं मानी। 1999 में सोनू ने तमिल फिल्म से डेब्यू किया और फिर धीरे-धीरे साउथ सिनेमा में पहचान बनाई। साल 2002 में फिल्म 'शहीद-ए-आजम' से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा।

कोरोना काल में बन गए रियल हीरो

सोनू सूद ने इसके बाद 'युवा', 'आर राजकुमार', 'दबंग', 'सिम्बा' जैसी फिल्मों में दमदार किरदार निभाए। कोरोना महामारी के समय सोनू सूद ने हजारों प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने में मदद की। सोनू सूद ने बसों, ट्रेनों और विमानों का इंतजाम कर लोगों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाया। इस नेक काम ने उन्हें 'नेशनल हीरो' बना दिया। आज भी वे कई मेडिकल, एजुकेशनल और सामाजिक योजनाओं के जरिए लोगों की मदद कर रहे हैं।

सोनू सूद की नेटवर्थ

सोनू सूद की ज्यादात्तर कमाई फिल्मों से ही होती है। लेकिन इसके अलावा एक्टर ब्रांड्स एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करते हैं। सोनू की नेटवर्थ करीब 140 करोड़ रुपए है और वो हर महीने 1 करोड़ से ज्यादा कमाते हैं। उनकी सालाना इनकम 12 करोड़ से भी ज्यादा है। सोनू और उनकी वाइफ सोनाली सूद एक सक्सेसफुल प्रोड्यूसर भी हैं। अपने प्रोजेक्ट्स से सोनाली भी हर साल काफी अच्छी कमाई कर लेती हैं।

Aaj Ka Mausam: मौसम का डबल अटैक! बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान का खतरा, दिल्ली-NCR में घने कोहरे की चेतावनी

बांग्लादेश की आजादी से आपातकाल तक... इंदिरा गांधी के वो फैसले, जिन्होंने भारतीय इतिहास पर छोड़ी गहरी छाप

क्या इंदिरा गांधी को इमरजेंसी लगाने का पछतावा था, किसके कहने पर खत्म हुआ आपातकाल? इनसाइड स्टोरी

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम, तेजी बढ़ेगी मुस्लिम आबादी; हिंदुओं को होगा नुकसान?

इंदिरा गांधी के 10 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दिया भारत का इतिहास; 1971 युद्ध से पोखरण परमाणु परीक्षण तक