सोनम खान, मिथुन चक्रवर्ती (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

मिथुन चक्रवर्ती पर था क्रश, दिल के भी उतने ही...सोनम खान ने थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर किया बड़ा खुलासा

Sonam Khan Instagram: अभिनेत्री सोनम खान ने इंस्टाग्राम पर मिथुन चक्रवर्ती संग पुरानी तस्वीर शेयर की और बताया कि कैसे वह उनके साथ पहली फिल्म साइन करते वक्त बेहद नर्वस थीं।

स्नेहा मौर्या

Sonam Khan Share Bollywood Throwback Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम खान, जो 80 और 90 के दशक में अपनी फिल्मों के लिए जानी जाती थीं, भले ही अब बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने पुराने दिनों की झलकियां साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती के साथ एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की, जिसने उनके फैंस के बीच पुरानी यादों को ताजा कर दिया।

सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में मिथुन की तारीफ करते हुए लिखा, “मिथुन न सिर्फ एक सुपरस्टार हैं, बल्कि एक बेहद नेक दिल इंसान भी हैं।” उन्होंने बताया कि अपने करियर की शुरुआत में मिथुन चक्रवर्ती के साथ फिल्म साइन करना उनके लिए एक बड़ा मौका था।

सोनम खान ने मिथुन संग शेयर की फोटो

उन्होंने लिखा, “मिथुन सर के साथ फिल्म साइन करने से पहले मेरी पहली फिल्म रिलीज भी नहीं हुई थी। मैं इंडस्ट्री में बिल्कुल नई थी, और सर की दयालुता की वजह से मुझे किसी ऑडिशन की भी जरूरत नहीं पड़ी।” सोनम ने यह भी खुलासा किया कि वह बचपन से ही मिथुन की फिल्में देखकर बड़ी हुई हैं, और उनके साथ काम करने का मौका मिलने पर वह बेहद नर्वस थीं। उन्होंने हंसते हुए लिखा कि उन्हें मिथुन पर हल्का-सा क्रश भी था, जिससे शूटिंग के दौरान उनकी घबराहट और बढ़ जाती थी।

एक्ट्रेस ने मिथुन की सादगी और विनम्र स्वभाव की तारीफ करते हुए कहा कि इतने बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद वह बेहद जमीन से जुड़े हुए हैं। सोनम ने बताया कि सालों बाद उनकी कोयंबटूर एयरपोर्ट पर मिथुन से मुलाकात हुई, जब दोनों ऊटी जा रहे थे। उस वक्त मिथुन ने उन्हें अपने होटल ‘द मोनार्क’ में सात-कोर्स वाला लंच ऑफर किया, जिसे वह कभी नहीं भूल सकतीं।

एक्ट्रेस ने लिखी दिल की बात

सोनम ने आगे लिखा, “वक्त बदल गया, लेकिन मिथुन नहीं। वह आज भी उतने ही सज्जन, सरल और दयालु हैं, जितने वह मेरे करियर की शुरुआत में थे।” गौर करने वाली बात ये है कि सोनम खान और मिथुन चक्रवर्ती ने साथ में तीन फिल्मों में काम किया है। यह जोड़ी अपने दौर में दर्शकों की पसंदीदा रही है, और आज भी फैंस दोनों को एक साथ पर्दे पर देखने की इच्छा रखते हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!