Photo- Instagram  
मनोरंजन

फिल्म 'जन्नत' से सोनल चौहान ने किया था अपने करियर का आगाज, मिस वर्ल्ड टूरिज्म का जीत चुकी है खिताब

संदीप पांडे

मुंबई : सोनल चौहान (Sonal Chauhan) का जन्म 16 मई 1987 को दिल्ली (Delhi) में एक राजपूत परिवार (Rajput Family) में हुआ था। ये एक भारतीय मॉडल (Model), एक्ट्रेस (Actress) और प्लेबैक सिंगर हैं। ये हिंदी और तेलुगू फिल्मों में अपनी भूमिका निभाने के लिए जानी जाती है। आज अभिनेत्री अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। सोनल चौहान अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वो मॉडलिंग की तरफ कदम बढ़ाते हुए कई ब्रांडों की मॉडलिंग कर चुकी है। अभिनेत्री साल 2005 की मिस वर्ल्ड टूरिज्म का खिताब भी जीत चुकी है। इससे पहले वो फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड की प्रतिभागी भी रह चुकी है।

साल 2008 में उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म 'जन्नत' से की थी। सोनल चौहान इस फिल्म में जोया माथुर के किरदार में अभिनेता इमरान हाशमी के साथ नजर आई थी। इस फिल्म से उन्होंने दर्शकों में अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद वो फिल्म 'बुड्ढा होगा तेरा बाप', 'पहला सितारा', 'पलटन', 'जैक एंड दिल' और 'द पावर' में भी अपने मुख्य किरदार में नजर आई। उनकी तेलुगू फिल्में 'रेनबो', 'शेर', 'साइज जीरो', 'रूलर' और 'लेजेंड' है।

सोनल चौहान अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। वो आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है। फैंस उनके तस्वीरों के दीवाने है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनल चौहान इन दिनों बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी को डेट कर रही है। वो कई बार एक-साथ स्पॉट भी किए गए है। खबर ये भी है कि अभिनेत्री अब साउथ फिल्मों की तरफ रुख कर चुकी है। वो बहुत जल्द बिग बजट की फिल्म 'आदिपुरुष' में साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ अपने मुख्य किरदार में नजर आएंगी।

भाजपा मुख्यालय में महामंत्रियों की हाई-लेवल मीटिंग, आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बना मास्टरप्लैन

कंगना रनौत मुस्लिम समुदाय से मांगें माफी... भड़के वारिस पठान, कहा- भाजपा नेतृत्व ऐसे नेताओं पर लगाए लगाम

CJI सूर्यकांत के विरोध के बीच NLSIU ने 34वां दीक्षांत समारोह किया कैंसिल, 12 सितंबर को होना था आयोजन

बिहार में खुलेगी पहली ऑल-विमेन यूनिवर्सिटी, छात्रा से वीसी तक सब महिलाएं; सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

22 हजार करोड़ के कर्ज पर सिर्फ 6.5 करोड़ में समझौता? सुभाष चंद्रा की कर्जमाफी पर विजय माल्या का तंज