मनोरंजन

सोनाक्षी सिन्हा को प्रेग्नेंसी पर बधाई दे रहे हैं लोग, पति के साथ ये तस्वीर देख लगा अंदाजा

सोनाक्षी सिन्हा को प्रेगनेंसी के लिए लोग बधाई दे रहे हैं। दरअसल जहीर इकबाल के साथ उनकी एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस तस्वीर को देखकर लोगों ने खुद ही अंदाजा लगा लिया कि वह प्रेग्नेंट हैं।

अनिल सिंह

मुंबई: जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को शादी के बंधन में बंधे थे और वह फिलहाल शादीशुदा जीवन को इंजॉय कर रहे हैं लेकिन सोनाक्षी सिन्हा की ताजा तस्वीर ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। इस तस्वीर को देख फैंस सोनाक्षी सिन्हा के प्रेग्नेंट होने का अंदाजा लगा रहे हैं और सोशल मीडिया पर इस पर जमकर बहस चल रही है। सोनाक्षी सिन्हा की तरफ से इस पर कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है।

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा अपने पालतू डॉग और पति जहीर इकबाल के साथ तस्वीर में नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अनारकली कुर्ता पहना हुआ है और वह जहीर इकबाल के साथ तस्वीर में बेहद खुश नजर आ रही हैं। इसी तस्वीर में लोगों ने उनका बेबी बम्प दिखने का अंदाजा लगा लिया है और लोग उन्हें प्रेगनेंसी की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोग उनसे कमेंट्स के माध्यम से सवाल भी पूछ रहे हैं कि क्या वह प्रेग्नेंट हैं।

यह पहली बार नहीं है कि जब सोनाक्षी सिन्हा के प्रेगनेंसी का अंदाजा फैंस तस्वीर देखकर लगा रहे हैं। इससे पहले भी उनके प्रेगनेंसी की अफवाह उड़ चुकी है। हालांकि बाद में खुद सोनाक्षी सिन्हा की तरफ से बयान सामने आया था कि ऐसा कुछ भी नहीं है और वह फिलहाल शादीशुदा जीवन को एंजॉय कर रही है। फिलहाल इस तस्वीर पर आ रहे कॉमेंट के बाद अब तक सोनाक्षी सिन्हा की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। ऐसे में फैंस का अंदाजा कितना सही है और कितना गलत इसके बारे में कोई दावा नहीं किया जा सकता।

कुछ समय पहले सोनाक्षी सिन्हा करवाचौथ व्रत को लेकर सुर्खियों में थी, जब उन्होंने पहली बार जहीर इकबाल के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। आपको बता दें कि चार महीने पहले ही दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं। सोनाक्षी और जाहिर की अगर बात करें तो साल 2017 में दोनों ने डेटिंग की शुरुआत की थी और साल 2024 में इन्होंने शादी कर ली।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन