सोनाक्षी सिन्हा को फैंस क्यों बुलाते हैं ब्यूटी विद ब्रेन? 
मनोरंजन

ब्यूटी विद ब्रेन हैं सोनाक्षी सिन्हा, ऐक्ट्रेस ने खुद पेश किया है इसका सबूत

सोनाक्षी सिन्हा को उनके फैंस ब्यूटी विद ब्रेन बता रहे हैं, दरअसल खुद एक्ट्रेस ने कई बार ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी वजह से उनके फैंस ने यह दावा किया है।

अनिल सिंह

मुंबई: सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। कभी उनकी झूठी प्रेगनेंसी को लेकर अफवाह सामने आती है, तो कभी कोई उन पर कीचड़ उछलने का प्रयास करता है, लेकिन हर बार सोनाक्षी सिन्हा अपनी आलोचना का मुंह तोड़ जवाब दे ही देती हैं। इतना ही नहीं इस समय सोनाक्षी सिन्हा अपने एक प्रॉपर्टी डीलिंग को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं, जिस प्रॉपर्टी को उन्होंने 14 करोड़ में खरीदा था उसे 22.5 करोड़ में बेच दिया है। मतलब कुछ ही समय में जबरदस्त मुनाफा। इन्हीं सब वजहों के चलते उन्हें ब्यूटी विद ब्रेन का खिताब दिया गया है।

सोनाक्षी सिन्हा सिर्फ फिल्म से ही पैसे नहीं कमाती हैं। सोशल मीडिया और कई प्रॉडक्ट्स के प्रचार के लिए भी अच्छे खासे पैसे मिलते हैं। उन्होंने प्रॉपर्टी में भी इन्वेस्ट कर रखा है। जिससे उन्हें अच्छी कमाई होती है। सोनाक्षी सिन्हा अपने फैंस के साथ बेहतर रिश्ता रखती है। वह खुद से और अपने पति जहीर इकबाल से जुड़ी जानकारी लगातार फैंस के साथ साझा करती हैं। सोशल मीडिया पर वह बेहद एक्टिव रहती हैं और खूब तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती हैं। सोनाक्षी सिन्हा का मेकअप ट्यूटोरियल भी चर्चा में रहता है।

सोनाक्षी सिन्हा की फोटो हो या फिर वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता है। इसके पीछे कारण यही है कि उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करने वालों की संख्या बेहद ज्यादा है। साथ ही सोनाक्षी सिन्हा के फैंस उन्हें कितना प्यार करते हैं इसका सबूत इसी बात से मिल जाता है कि उनकी पोस्ट पर आलोचना करने वालों को फैंस जबरदस्त फटकार लगाते हैं। सोनाक्षी सिन्हा पर बीते दिनों कुमार विश्वास और मुकेश खन्ना ने निशान साधा था और एक्ट्रेस ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया था।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा