सोनाक्षी सिन्हा और तुकाराम मुंढे (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

साइकिल से मोमो किंग तक का सफर, सोनाक्षी सिन्हा के ड्राइवर की दुकान पर तुकाराम मुंढे का एक्शन

Tukaram Mundhe FDA Action: सोनाक्षी सिन्हा और शाहिद कपूर की गाड़ियां चलाने वाले सूरज लामा की मोमो दुकान पर गाज गिरी है। एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंढे के एक्शन पर दुकान का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है।

यति सिंह

Sonakshi Sinha Driver Momo Shop Sealed: सूरज लामा ने करीब 25 सालों तक बॉलीवुड स्टार्स की गाड़ियां चलाईं। सोनाक्षी सिन्हा, शाहिद कपूर और धर्मा प्रोडक्शंस जैसे बड़े नामों के साथ काम करने के बाद उन्होंने अपनी किस्मत खुद गढ़ने का फैसला किया। साल 2017 में अपनी मोटरसाइकिल बेचकर और साइकिल पर मोमो बेचने की शुरुआत करके वे देखते ही देखते मुंबई के पॉपुलर 'मोमो किंग' बन गए।

एफडीए की बड़ी कार्रवाई

खबरों के अनुसार त्योहारी सीजन को देखते हुए महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी एफडीए के प्रमुख तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में एक स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। इस सख्त जांच अभियान के दौरान स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा और नियमों के उल्लंघन के चलते सूरज लामा मोमोज की अंधेरी वेस्ट स्थित मुख्य ब्रांच का लाइसेंस फौरन निलंबित कर दिया गया है। एफडीए की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई ने पूरे स्ट्रीट फूड बाजार में खलबली मचा दी है।

सूरज लामा ने पत्नी के साथ मिलकर लिया था बड़ा रिस्क

सूरज लामा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि सेलिब्रिटी ड्राइविंग के दौरान जब उन्हें समानता का भाव नहीं महसूस हुआ, तो उन्होंने अपने रास्ते बदलने का फैसला लिया। उनकी पत्नी विजयता भी उस समय फेमस दिवंगत गायक केके के घर कुक का काम करती थीं।

दोनों ने अपनी नौकरियां छोड़कर हर महीने 30,000 की सेविंग इनकम को दांव पर लगाया। साइकिल पर घूम-घूमकर अंधेरी की गलियों में घर जैसा टेस्ट परोसने से शुरू हुआ यह सफर जल्द ही वर्सोवा, मलाड और कांदिवली में स्थायी आउटलेट्स तक पहुंच गया।

मोमो ब्रांड पर एफडीए का एक्शन

अपनी मां की पारंपरिक रेसिपी और बिना किसी आर्टिफिशियल रंग के इस्तेमाल का दावा करने वाले सूरज लामा का बिजनेस काफी बड़ा रूप ले चुका था। मुंबई स्थित उनके सेंट्रल किचन में 25 वर्कर्स की टीम रोजाना करीब 16,000 मोमो तैयार करती थी।

यहां तक कि सूरज ने सोनाक्षी सिन्हा और उनके परिवार को भी अपने हाथ के बने मोमो खिलाए थे। हालांकि टेस्ट और शुद्धता के बड़े-बड़े दावों के बावजूद खाद्य सुरक्षा मानकों में पाई गई गंभीर खामियों ने इस फेमस ब्रांड की साख पर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है।

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां

राहुल गांधी के डिजिटल सत्याग्रह पर सियासत तेज, मध्य प्रदेश से दर्ज हुईं 2300 से ज्यादा आवाजें; इंदौर सबसे आगे

विपक्षी पार्टियों का रण अभी बाकी! कांग्रेस ने सभी सांसदों को लंच पर बुलाया, ECI से मिलने के लिए मसौदा तैयार