सन ऑफ सरदार 2 का OTT प्रीमियर 
मनोरंजन

थिएटर के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगा सन ऑफ सरदार 2 का प्रीमियर, जानें कब

Son of Sardaar 2 OTT Release: सन ऑफ सरदार 2 1 अगस्त को रिलीज हो चुकी है और अब इसके डिजिटल प्रीमियर को लेकर चर्चा तेज है। उम्मीद है कि थिएटर में कुछ हफ्तों के बाद इसे OTT पर स्ट्रीम किया जाएगा।

सोनाली झा

Son of Sardaar 2 OTT Update: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ आखिरकार 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। इस मल्टीस्टारर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था और अब जब यह थिएटर में पहुंच चुकी है, तो फैंस इसके डिजिटल रिलीज़ को लेकर भी उत्साहित हैं।

फिल्म के पोस्टर और ऑफिशियल अनाउंसमेंट के मुताबिक, ‘सन ऑफ सरदार 2’ का डिजिटल प्रीमियर मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होगा। हालांकि, अभी तक इसकी ओटीटी रिलीज डेट की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उम्मीद है कि फिल्म अपने थिएट्रिकल रन के कुछ हफ्तों बाद नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

अजय देवगन का किरदार

फिल्म की बात करें तो इसमें अजय देवगन जस्सी रंधावा के किरदार में नज़र आ रहे हैं। उनके साथ मुख्य भूमिका में मृणाल ठाकुर हैं, जो ‘सीता रामम’ फेम हैं और यहां ‘सुख’ का रोल निभा रही हैं। फिल्म में रवि किशन, कुब्रा सैत, संजय मिश्रा, चंकी पांडे, नीरू बाजवा, दीपक डोबरियाल, अश्विनी कालसेकर और शरत सक्सेना जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

सुनील शेट्टी ने कही ये बात

सुनील शेट्टी ने हाल ही में फिल्म का लंदन में अपने बेटे अहान शेट्टी और अजय देवगन के साथ मिलकर विशेष शो में आनंद लिया और सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि दुनिया की सभी जगहों में से लंदन ही वो जगह है जहां पागलपन बिखरता है। जस्सी, अजय और अहान के साथ ‘सन ऑफ सरदार 2’ देखी। मान लीजिए, हंसी का ठहाका लग गया। ऐसी फिल्म मिलना मुश्किल है जिसमें जनरेशन एक साथ ठहाके लगाती हो। एजे… सिर्फ़ आप ही इतने स्वैग के साथ इस लेवल का पागलपन दिखा सकते हैं।

धड़क 2 से होगा सन ऑफ सरदार 2 का मुकाबला

‘सन ऑफ सरदार 2’ का निर्देशन किया है विजय कुमार अरोड़ा ने, जबकि इसे अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एन.आर. पचीसिया और प्रवीण तलरेजा ने को-प्रोड्यूस किया है। ‘सन ऑफ सरदार 2’ का बॉक्स ऑफिस पर सीधा मुकाबला तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘धड़क 2’ से हो रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों फिल्मों को प्यार दे रहे हैं। अब किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी ये, तो कलेक्शन से ही पता चलेगा।

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO