मनोरंजन

सलमान खान को मिल रही धमकियों के बीच बच्चों को लेकर चिंतित हैं सोहेल की एक्स वाइफ सीमा सजदेह

सलमान खान को मिल रही धमकियों के बीच सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह को बच्चों की चिंता सता रही है। आइए जानते हैं इस बारे में बातचीत करते हुए खुद सीमा सजदेह ने क्या कुछ कहा है।

अनिल सिंह

मुंबई: सलमान खान के करीबी और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से सलमान खान की सुरक्षा को लेकर परिवार चिंतित है। सलमान खान की सुरक्षा को कड़ा किया गया है। लेकिन इसी बीच सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सजदेह ने भी अपने बच्चों को लेकर चिंता जाताई है। आइए जानते हैं सीमा सजदेह ने अपने इंटरव्यू में बच्चों की सुरक्षा को लेकर क्या कुछ कहा है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लेकिन फिर भी सलमान खान और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर परिवार बेहद चिंतित नजर आ रहा है। इसी बीच इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह ने अपने बच्चों निर्वाण और योहान को लेकर चिंता व्यक्त की है।

सीमा सजदेह ने बातचीत में बताया कि जब वह द फेबुलस लाइफ ऑफ़ बॉलीवुड वाइव्स के पहले सीजन की शूटिंग कर रही थी। तब वह सोहेल खान के साथ शादीशुदा थी। सोहेल और उनके दो बच्चे भी हैं। उन्होंने बताया कि उनके और खान परिवार के सदस्यों के बीच हमेशा एक रिश्ता रहेगा। चाहे हम अपनी जिंदगी में आगे क्यों ना बढ़ जाएं।

सीमा सजदेह ने बताया कि जब धमकियों के बारे में खबर आ रही थी, तो वह भी बेहद चिंतित हो गई थी। उन्होंने कहा कि यह चिंता सभी के लिए थी। निश्चित रूप से यह चिंता आपको परेशान करती है, क्योंकि आखिरकार सब की सुरक्षा की चिंता आपको सताने लगती है।

आपको बता दे कि सोहेल खान और सीमा सजदेह है की शादी 1998 में हुई थी और उनके बीच रिश्ते में दरार 2022 में आई और 2022 में इनका रिश्ता खत्म हो गया। सोहेल और सीमा के दो बेटे हैं। जिनका नाम निर्वाण खान और योहान खान है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर अब सीमा सजदेह ने चिंता जताई है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन