दिखावेबाजी करने वालों के मुंह पर तमाचा, लोकल रेस्टॉरेंट में प्रियंका चोपड़ा की डिनर डेट

पैसों की गर्मी और थोड़ी सी शोहरत मिल जाने के बाद लोग महंगे रेस्टोरेंट का रुख करते हैं। लेकिन देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनास के साथ लंदन के लोकल रेस्टोरेंट में डिनर करते नजर आई हैं। लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।
Priyanka Chopra Dinner Date With Nick Jonas
Published on
Updated on

मुंबई: बॉलीवुड और अब हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ लंदन के लोकल रेस्टोरेंट में डिनर डेट करती हुई नजर आई, जिसके बाद लोग उनकी की तारीफ कर रहे हैं। पति के साथ लंदन में सैर-सपाटे की देसी गर्ल की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग प्रियंका चोपड़ा के सादगी पर कमेंट करते हुए नजर आए हैं और उन्होंने यह कहा है कि थोड़ी सी शोहरत मिल जाने के बाद लोग महंगे रेस्टोरेंट और विदेश का टूर करते हैं और यह जताने का प्रयास करते हैं कि हम खास हो गए हैं। लेकिन प्रियंका चोपड़ा के मामले में ऐसा नजर नहीं आ रहा है।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने काम को लेकर व्यस्त हैं लेकिन उन्होंने परिवार के लिए समय निकाला है। वह अपने पति निक जोनस के साथ लंदन की सैर सपाटा करने पहुंची है और वहां पर लोकल रेस्टोरेंट में वह डिनर करते हुए नजर आई हैं। उनकी यह तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। प्रियंका चोपड़ा डिनर डेट पर रेस्टोरेंट के कर्मियों के साथ फोटो खिंचवाते हुए भी नजर आई। प्रियंका और निक दोनों साधारण कपड़े में नजर आ रहे थे।

सोशल मीडिया पर उनके नेट वर्थ को लेकर भी लोग कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की कुल नेटवर्क 1300 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है, लेकिन यह कपल दिखावेबाजी में विश्वास नहीं करता। प्रियंका चोपड़ा घर का बना खाना खाते हुए कई बार वीडियो साझा कर चुकी हैं। कुछ समय पहले प्रियंका चोपड़ा ने निक के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था जिसको लेकर वह सुर्खियों में थी।

प्रियंका चोपड़ा की ऑस्ट्रेलियाई फिल्म 'ब्लफ' की शूटिंग कंप्लीट हो चुकी है। फिलहाल वह सिटाडेल की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की प्रोड्यूस की हुई मराठी फिल्म 'पाणी' का वीडियो वायरल हुआ था। इस फिल्म के प्रमोशन को लेकर वह मुंबई भी पहुंची थी। मराठी फिल्म पानी इस समय जबरदस्त तरीके से सुर्खियों में है। अब ऐसे में देखना यह होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com