स्मृति ईरानी क्योंकि सास... के लिए ले रही हैं मोटी फीस 
मनोरंजन

नेतागिरी छोड़ एक्टिंग में वापसी, स्मृति ईरानी क्योंकि सास... के लिए ले रही हैं मोटी फीस

नेतागिरी छोड़कर टीवी पर वापसी करने वाली स्मृति ईरानी की फीस सुनकर लोगों की हैरानी का ठिकाना नहीं है। आइए जानते हैं क्योंकि सास भी कभी बहू थी के सीजन 2 के लिए उन्हें फीस के तौर पर कितना मेहनताना मिल रहा है।

अनिल सिंह

टीवी के सबसे पॉपुलर शोज में से एक क्योंकि सास भी कभी बहू थी का दूसरा सीजन इस समय सुर्खियों में बना हुआ है। शो के अपकमिंग सीजन को देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं। जबकि शो में तुलसी का किरदार निभाने वाली स्मृति ईरानी सीजन 2 में भी नजर आएंगी। इसको लेकर भी खूब चर्चा हो रही है, इतना ही नहीं स्मृति ईरानी की फीस भी सुर्खियों में आ गई है। कहा जा रहा है कि उन्होंने शो के लिए तगड़ी फीस वसूल की है।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल की वजह से स्मृति ईरानी देशभर में जाना पहचाना नाम बन गई थी। घर-घर की महिलाएं तुलसी की चर्चा करती थी। तुलसी का किरदार स्मृति ईरानी ने निभाया था, तो वहीं स्मृति ईरानी के साथ अमर उपाध्याय भी क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल में नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।

टीवी इंडस्ट्री में कुछ समय काम करने के बाद स्मृति ईरानी ने सक्रिय राजनीति का रुख किया और अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी को पटखनी देने के बाद वह भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर सांसद बन गई। कम उम्र की मंत्री बनने को लेकर भी उनकी खूब चर्चा हुई, लेकिन अब वह अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव हार चुकी हैं और टीवी में वापसी करते हुए नजर आ रही हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्मृति ईरानी को क्योंकि सास भी कभी बहू थी के अपकमिंग सीजन में काम करने के लिए प्रतिदिन 14 लाख रुपए की फीस मिलने वाली है। यह खबर सुनकर लोगों की हैरानी का ठिकाना नहीं है, हालांकि फीस को लेकर मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में उन्हें कितनी फीस मिल रही है इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन 14 लाख प्रतिदिन फीस की खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन