-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Thug Life To Housefull 5 To Be Release In June 2025 Know Release Date Of 6 Films
ठग लाइफ से हाउसफुल 5 तक, जून में 6 बड़ी फिल्में हो रही रिलीज, ये रही लिस्ट
- Written By: अनिल सिंह
जून का महीना फिल्म के शौकीनों के लिए एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है। इस महीने में करीब 6 बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है। आइए जानते हैं इस महीने कौन-कौन सी फिल्में सिनेमाघरों में किस दिन रिलीज होगी।

जून में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट, ठग लाइफ से हाउसफुल 5 तक थिएटर्स में देंगी दस्तक
समर वेकेशन खत्म होने वाला है, उस लिहाज से जून के महीने में कम फिल्में ही रिलीज होती हैं, लेकिन सिनेमा देखने के शौकीनों के लिए जून के महीने में भी जबरदस्त एंटरटेनमेंट उन्हें देखने को मिल सकता है। जून के महीने में करीब 6 बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है।
इन फिल्मों की लिस्ट में कमल हासन की ठग लाइफ से लेकर अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। आमिर खान की सितारे जमीन पर का इंतजार भी लोग बेसब्री से कर रहे हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि यह महीना भी एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है।
ये भी पढ़ें- भूल चूक माफ से केसरी चैप्टर 2 तक, OTT पर जून में रिलीज होने वाली सीरीज और फिल्मों की लिस्ट
सम्बंधित ख़बरें
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
‘रामायण’ से 11 सेकंड का वीडियो लीक होने का दावा, सोशल मीडिया पर मची हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला
शिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
ठग लाइफ रिलीज डेट
जून के महीने में कमल हासन की फिल्म से बॉक्स ऑफिस का खाता खुलेगा। 5 जून को कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म को मणिरत्नम बना रहे हैं। फिल्म को लेकर विवाद भी हुआ कर्नाटक में फिल्म पर बैन लगाने की मांग की जा रही है। दरअसल कमल हासन ने कन्नड़ भाषा को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि कन्नड़ भाषा तमिल से पैदा हुई है।
हाउसफुल 5 रिलीज डेट
हाउसफुल फ्रेंचाइज की फिल्म हाउसफुल 5 भी जून के महीने में ही रिलीज होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 6 जून को दस्तक देगी। कॉमेडी फिल्म देखने के शौकीन हाउसफुल 5 फिल्म का इंतजार लंबे समय से कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन के अलावा जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर और संजय दत्त भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।
सितारे जमीन पर रिलीज डेट
आमिर खान की बहुचर्चित फिल्म सितारे जमीन पर 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे हैं। साल 2022 में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा आई थी, उसके 3 साल बाद अब वो बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने जा रहे हैं।
कुबेरा फिल्म रिलीज डेट
नागार्जुन की बहुचर्चित फिल्म कुबेरा 20 जून को ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस पैन इंडिया फिल्म के तौर पर रिलीज किया जाएगा। यह सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम और तेलुगु भाषा में एक साथ रिलीज होगी। नागार्जुन के प्रशंसक लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
मां फिल्म रिलीज डेट
काजोल लंबे समय के बाद सशक्त भूमिका में नजर आने वाली हैं, मां फिल्म में उन्होंने बेहद दमदार किरदार निभाया है। इस फिल्म को विशाल फुरिया ने निर्देशित किया है और अजय देवगन के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले यह फिल्म बनाई गई है। फिल्म का पोस्टर दर्शकों को काफी पसंद आया था। दर्शक काजोल की फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ज्ञानवापी फाइल्स रिलीज डेट
कन्हैया लाल दर्जी हत्याकांड पर आधारित फिल्म ज्ञानवापी फाइल्स 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उदयपुर में हुई कन्हैया लाल दर्जी की हत्या की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म में विजय राज ने अहम भूमिका निभाई है। रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले यह फिल्म बनी है।
Thug life to housefull 5 to be release in june 2025 know release date of 6 films
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMMP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:25 PMगेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:22 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













