अक्षय कुमार की स्काई फोर्स में क्रेडिट न मिलने पर भड़के गीतकार मनोज मुंतशिर  
मनोरंजन

खून-पसीने की मेहनत का किया अपमान, मनोज मुंतशिर ने स्काई फोर्स के मेकर्स को दी कोर्ट जाने की धमकी

फिल्म स्काई फोर्स के लिए लिखे गए गीतों पर क्रेडिट ना मिलने की वजह से गीतकार मनोज मुंतशिर का गुस्सा मेकर्स फूटा है। इतना ही नहीं उन्होंने खून पसीने की मेहनत का अपमान का आरोप लगाया है और कोर्ट जाने की धमकी दी है।

अनिल सिंह

मुंबई: अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म 'स्काई फोर्स' 24 जनवरी को गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन फिल्म के गीतकार मेकर्स से नाराज नजर आ रहे हैं। मनोज मुंतशिर ने फिल्म के गीतों के लिए क्रेडिट ना देने के लिए मेकर्स पर एक लिरिसिस्ट का अपमान करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने बयान में यह भी कहा है कि खून पसीने की मेहनत का अपमान किया गया है अगर इसे सुधारा नहीं गया तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटा आएंगे।

मनोज मुंतशिर ने फिल्म के गीतों के लिए उन्हें क्रेडिट ना मिलने पर अपना गुस्सा एक्स हैंडल पर जाहिर किया है। 7 जनवरी मंगलवार को उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर मेकर्स और प्रोडक्शन हाउस को टैग करते हुए लिखा, प्लीज इस बात पर गौर फरमाइए, जिओ स्टूडियो, मैडॉक फिल्म्स, सारेगामा ग्लोबल कि इस गाने को सिर्फ गया और कंपोज नहीं किया गया है बल्कि इसे एक ऐसे व्यक्ति ने लिखा है जिसके लिए उसने अपना खून पसीना बहाया है। शुरुआती क्रेडिट से लेखक का नाम हटाना, मेकर्स की तरफ से आर्टिस्ट को बेइज्जत करने जैसा लगता है। आप इसे फौरन सुधारें, अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं इस गाने को रिजेक्ट कर दूंगा, यह तय करूंगा कि मेरी आवाज देश के कानून के सामने सुनी जाए। शर्मनाक।

स्काई फोर्स फिल्म के कहानी की अगर बात करें तो अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया इसमें भारतीय वायुसेना के अधिकारी के तौर पर नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी भारत के पहले एयर स्ट्राइक पर आधारित है, जो 1965 में हुआ था और भारत के सैनिकों ने पाकिस्तान के धरती पर जाकर हिंदुस्तान के अधिकारियों की मौत का बदला लिया था। इस फिल्म में वीर पहाड़िया के साथ उनकी एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी सारा अली खान भी नजर आ रही हैं। फिल्म में निमरत कौर भी अहम भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z