आमिर खान की सितारे जमीन पर का कच्चा चिट्ठा, कितना है बजट, कैसी है फिल्म और कैसी होगी ओपनिंग  
मनोरंजन

2 घंटा 38 मिनट 46 सेकंड की है सितारे जमीन पर, आमिर खान फिल्म में जोड़ा जाएगा पीएम मोदी का संदेश

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म दो घंटा 38 मिनट 46 सेकंड की है। फिल्म में पीएम मोदी का संदेश भी जोड़ा जाएगा। चलिए जानते हैं इसका बजट कितना है, इसे कैसी ओपनिंग मिलेगी।

अनिल सिंह

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर रिलीज होने के लिए दो दिन का वक्त बचा हुआ है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी यह आने वाले वक्त में पता चलेगा, लेकिन इसकी एडवांस बुकिंग उत्साह जनक नहीं है। फिल्म को ट्रेलर के बाद अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, तुर्की को लेकर आमिर खान से लोगों की नाराजगी भी अब दूर होती दिख रही है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है की फिल्म का प्रदर्शन अच्छा होने की उम्मीद की जा सकती है।

आमिर खान की फिल्म को लेकर कहा जाता है कि उनकी फिल्म ऑन स्पॉट बुकिंग पर बेहतर प्रदर्शन करती है। ऐसे में एडवांस बुकिंग कमजोर होने पर फिल्म के प्रदर्शन का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर का बजट ऑफिशियली घोषित नहीं किया गया है, लेकिन कहा यह जा रहा है की फिल्म 80 करोड़ के बजट में बन कर तैयार हुई है। ऐसे में अगर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती है और ढाई से 3 सौ करोड़ के आसपास का कारोबार करती है तो यह सुपरहिट फिल्म साबित हो सकती है। फिल्म की एडवांस बुकिंग कमजोर है, लेकिन आमिर खान की फिल्म के प्रदर्शन का अंदाजा एडवांस बुकिंग से नहीं लगाया जा सकता।

फिल्म को सेंसर बोर्ड की मंजूरी मिल गई है, सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुछ शब्दों में बदलाव किया। कुछ सीन हटाने की बात की गई, तो वहीं इसके डिस्क्लेमर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को इस्तेमाल करने की बात की गई है। खबर के मुताबिक मेकर्स ने सेंसर बोर्ड के सभी सुझावों को मान लिया है और सेंसर बोर्ड की तरफ से इसे रिलीज के लिए हरी झंडी मिल गई है।

फिल्म सिनेमा घरों में प्रदर्शन के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है। 3 साल के बाद आमिर खान की कोई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट