-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Shah Rukh Khan Film King Ed Sheeran Sing A Song For Bollywood Movie With Arijit Singh
यूं ही नहीं हुई मुलाकात, शाहरुख खान की फिल्म किंग में है एड शीरन का सॉन्ग, अरिजीत सिंह भी हैं साथ
- Written By: अनिल सिंह
इंग्लिश पॉप सिंगर एड शीरन का नया गाना सफायर रिलीज हो चुका है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। शाहरुख खान की किंग फिल्म में एड शीरन ने अरिजीत सिंह के साथ गाना गया है।

एड शीरन ने शाहरुख खान से मिलाया हाथ, SRK की फिल्म में होगा पॉप सिंगर का सॉन्ग
इंग्लिश पॉप सिंगर एड शीरन ने शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग के लिए अपनी आवाज में गाना रिकॉर्ड किया है। खुद एड शीरन ने इस बात का हिंट दिया है। हालांकि फिल्म मेकर्स की तरफ से अभी इसके बारे में औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन सिंगर ने अपनी तरफ से इशारा कर दिया है कि उन्होंने अरिजीत सिंह के साथ यह गाना गया है, जो शाहरुख खान की बॉलीवुड की फिल्म में इस्तेमाल किया जाएगा।
एड शीरन के ऐलान के बाद अब यूजर्स ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि उन्होंने जो गाना गया है वह शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग में इस्तेमाल हो सकता है। क्योंकि हाल फिलहाल में उनकी वही एक अपकमिंग फिल्म है, जिसमें वह बेटी सुहाना खान के साथ नजर आने वाले हैं।
ये भी पढ़ें- संजय कपूर के निधन के बाद तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव का पोस्ट हुआ वायरल
सम्बंधित ख़बरें
आकांक्षा रंजन कपूर की संगीत में ‘शावा शावा’ पर झूमे करण जौहर और जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट ने भी लूटी महफिल
Alliance Controversy: डॉली जावेद के सपोर्ट में उतरीं बहन उर्फी जावेद, रीवा किशन को कहा- पिछले जनम में सांप थी
Kareena Kapoor Vacation: सफेद बिकनी में समंदर के बीच तैरती दिखीं करीना कपूर, नो-मेकअप लुक ने बटोरी सुर्खियां
Salman Khan Property: सलमान खान ने बेचा बांद्रा वेस्ट का अपार्टमेंट, 3.50 करोड़ में फाइनल हुई प्रॉपर्टी डील
एड शीरन इस समय अपने नए गाने सफायर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सफायर में शाहरुख खान उनके साथ नजर आए। गाने में शाहरुख खान का एक सेकंड का कैमियो था। कैमियो के लिए शाहरुख खान कैसे राजी हुए इसके बारे में खूब चर्चा हुई, लेकिन अब यह कहा जा रहा है कि शाहरुख खान के साथ उनके मुलाकात यूं ही नहीं हुई है एड शीरन शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म में गाना गाएंगे।
खुद एड शीरन ने इस बात को खुलासा किया है, उन्होंने सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट पर कमेंट में यह इशारा किया। उन्होंने एक पोस्ट में कमेंट के माध्यम से यह बताया कि वह शाहरुख खान की फिल्म के लिए गाना रिकॉर्ड कर चुके हैं और यह सफायर का पंजाबी वर्जन है और इस गाने में उनका साथ अरिजीत सिंह ने दिया है।
एड शीरन के इस बयान के बाद अब यह दावा किया जा रहा है कि वह गाना शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग में इस्तेमाल किया जाएगा। एड शीरन के प्रशंसकों की संख्या भारत में भी कम नहीं है। उनका सफायर गाना भारत में भी काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में शाहरुख खान की फिल्म में उनका गाना, उनके और शाहरुख खान दोनों के चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह खुलासा हुआ फैंस की उत्सुकता फिल्म और गाने दोनों को लेकर बढ़ गई है।
शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग में सुहाना खान उनके साथ नजर आएंगी। सुहाना खान के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार फिल्म में अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जो शाहरुख खान के लिए पठान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके हैं।
Shah rukh khan film king ed sheeran sing a song for bollywood movie with arijit singh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रोलिंग पर मेयर रितु तावड़े का पलटवार, बोलीं- मुंबईकर तय करेंगे मैं रील स्टार हूं या रियल स्टार
Jul 11, 2026 | 09:00 PMदिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, 6 महीने में कटे 48 लाख चालान, जानें किस राज्य ने बनाया रिकॉर्ड
Jul 11, 2026 | 08:56 PMआकांक्षा रंजन कपूर की संगीत में ‘शावा शावा’ पर झूमे करण जौहर और जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट ने भी लूटी महफिल
Jul 11, 2026 | 08:51 PMडॉक्टर के रूप में दरिंदा! मुंबई में महिला मरीज से अश्लील हरकत करने वाला डॉ. पार्थो प्रणय गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 08:50 PMसुबह उठते ही खाएं 1 चम्मच अलसी! शरीर में दिख सकते हैं ऐसे बदलाव, जिन्हें जानकर आप भी करेंगे डाइट में शामिल
Jul 11, 2026 | 08:48 PMसीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PMCG High Court Recruitment: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्ती, 62 हजार तक सैलरी
Jul 11, 2026 | 08:31 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM













