Photo- Instagram 
मनोरंजन

फिल्म 'दो दूनी चार' के गाने को अपनी आवाज देने वाले सिंगर आज मना रहे है अपना जन्मदिन

अंकित तिवारी ने 23 फरवरी 2018 को अपने घर कानपुर में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार पल्लवी शुक्ला के साथ शादी के सात फेरे लिए।

संदीप पांडे

मुंबई : अंकित तिवारी (Ankit Tiwari) एक प्लेबैक सिंगर (Playback Singer), गायक (Singer), संगीतकार (Musician) और संगीत निर्देशक (Music Director) हैं। इनका जन्म 6 मार्च 1986 को कानपुर (उत्तर प्रदेश) में आर. के तिवारी और सुमन तिवारी के घर में हुआ था। अंकित तिवारी ने विनोद कुमार द्विवेदी से शास्त्रीय संगीत का ज्ञान लिया। गीतकार ने कई उपलब्धियां हासिल की उन्होंने पियानो की भी शिक्षा ली। उन्होंने ग्वालियर में एक रेडियो स्टेशन में प्रोडक्शन हेड के पद पर काम किया उसके बाद वो मुंबई चले गए थे।

जहां उन्होंने वर्ष 2010 में फिल्म 'दो दूनी चार' के लिए संगीत तैयार करके बॉलीवुड फिल्म जगत में अपना पहला कदम रखा। उसके बाद उन्हें फिल्म 'साहेब, बीबी और गैंगेस्टर फिल्म को संगीत देने के लिए ऑफर मिला था। वर्ष 2014 में अंकित तिवारी ने फिल्म 'एक विलेन' में मोहित सूरी के मदद करते हुए 'गालियां' गीत को अपना आवाज दिया। इसके गीत को गाने के लिए उनका दो फिल्मफेयर पुरस्कारों में नामांकन किया गया था। सिंगर ने सर्वश्रेष्ठ पुरुष प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर पुरस्कार का खिताब जीता। जिसको सिर्फ अरिजीत सिंह ने हासिल किया है। उसके बाद उन्होंने 'ओ यारा' गाने को रिकॉर्ड किया था।

अंकित तिवारी ने फिल्म 'दी सैटरडे नाइट' में उन्होंने दो गानों 'फालसफा मेरा फालसाफा' और 'झटक के नाचो' को गाया। उसके बाद  उन्होंने हिमेश रेशमिया की दो फिल्में, 'द एक्सपोज़' और 'एक्शन जैक्सन' में तीन ट्रैक किया। उन्होंने 'शीशे का समुंदर' गाना को गाया जिसके लिए उन्हें प्रशंसकों द्वारा उनको इस गाने के लिए उनकी प्रशंसा किया गया था। अंकित तिवारी ने जुलाई 2014 में तुलसी कुमार के साथ 'कुछ तो हुआ है' गाना गाया। उसके बाद उन्होंने फिल्म 'पीके' में 'दिल दरबदार' गाने को अपना आवाज दिया। अंकित तिवारी ने अर्जुन जन्या द्वारा रचना किए गए फिल्म 'दिल रंगीला' का गाना 'निल्लू निल्लू' गाने से कन्नड़ फिल्म में अपनी शुरुआत किया।

गायक ने फिल्म 'अलोन' में प्रकृति कक्कड़ के साथ 'कतरा कतरा' गीत की रचना किया और उसे अपनी आवाज दिए। अंकित तिवारी ने 23 फरवरी 2018 को अपने घर कानपुर में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार पल्लवी शुक्ला के साथ शादी के सात फेरे लिए। 28 दिसंबर 2018 को पल्लवी तिवारी ने एक बेटी को जन्म दिया। गायक हाल ही में अपनी पत्नी पल्लवी तिवारी के साथ 2022 में शुरू हुए स्टार प्लस के अनोखे शो 'स्मार्ट जोड़ी' में एक प्रतियोगी के रूप में नजर आए थे।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें