सलमान खान की सिकंदर, नेटफ्लिक्स पर हुई रिलीज 
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप अब OTT पर क्या होगा हाल? सलमान खान की सिकंदर नेटफ्लिक्स पर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद सलमान खान को सिकंदर की ओटीटी रिलीज के लिए भी खूब मेहनत करनी पड़ी है। नेटफ्लिक्स पर सलमान खान की सिकंदर रिलीज हो चुकी है। खुद सलमान खान ने इसका ऐलान किया है।

अनिल सिंह

सलमान खान की फिल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर वह कमाल नहीं दिखा पाई जिसकी उससे उम्मीद की जा रही थी। खुद सलमान खान को भी फिल्म से काफी उम्मीद थी, लेकिन उनके हाथ भी निराशा ही लगी। अब सलमान खान की फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। दर्शक सलमान खान की फिल्म को अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं, लेकिन ओटीटी पर रिलीज का ऐलान करने के लिए सलमान खान को कड़ी मेहनत करनी पड़ी है। सलमान खान ने खुद एक वीडियो पोस्ट के जरिए फिल्म के ओटीटी रिलीज का ऐलान किया।

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिकंदर की ओटीटी रिलीज से जुड़ा एक वीडियो जारी किया है, जिसमें सलमान खान बता रहे हैं कि सिकंदर फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हो चुकी है। वीडियो में आप देख सकते हैं, सलमान खान अपनी महिला असिस्टेंट के साथ लिफ्ट में नजर आ रहे हैं, अचानक से गुंडे उन पर हमला कर देते हैं। वह असिस्टेंट की जान बचाते हैं। वहीं लिफ्ट के बाहर उनकी टीम के लोग उनका इंतजार कर रहे हैं, उसी में से एक पूछता है कि भाई को इतना समय क्यों लग रहा है?वह अब तक क्यों नहीं आए? दूसरा जवाब देता है भाई दिलों में आते हैं।

गुंडों की पिटाई करने के बाद सलमान खान लिफ्ट से बाहर निकलते हैं और सिकंदर के नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने का ऐलान करते हैं। सलमान खान की फिल्म सिकंदर की अगर बात करें तो यह 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को मशहूर डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में रश्मिका मंदांना उनके साथ अहम भूमिका में नजर आई थी। फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपए का था जबकि फिल्म ने दुनिया भर में 180 करोड़ के आसपास का कारोबार किया। भारत में इसका कलेक्शन 110 करोड़ के आसपास रहा। कुल मिलाकर फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी, देखना यह होगा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसका प्रदर्शन कैसा रहता है।

Rain Alert: 27-28-29-30 नवंबर को भारी बारिश का हाई अलर्ट, 7 राज्यों में छाएगा घना कोहरा

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक