पंचतत्व में विलीन हुए श्याम बेनेगल 
मनोरंजन

पंचतत्व में विलीन हुआ पैरेलल सिनेमा का जनक, श्याम बेनेगल की अंतिम विदाई में उमड़ा बॉलीवुड

90 साल की उम्र में श्याम बेनेगल का निधन हुआ उनकी मौत की खबर से पूरा बॉलीवुड सदमे में डूब गया है। 24 दिसंबर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर पंचतत्व में विलीन हो गए।

अनिल सिंह

मुंबई: मशहूर फिल्म मेकर श्याम बेनेगल पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। श्याम बेनेगल का अंतिम संस्कार 24 दिसंबर को मुंबई के शिवाजी पार्क स्थित श्मशान भूमि में किया गया। श्याम बेनेगल का निधन 23 दिसंबर को 90 साल की उम्र में हुआ था। श्याम को अंतिम विदाई देने पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा था। तस्वीर के माध्यम से आप देख सकते हैं कि नसीरुद्दीन शाह, बोमन ईरानी, गुलजार और शबाना आज़मी जैसे दिग्गज कलाकारों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। इस मौके पर बॉलीवुड के और सेलिब्रिटीज भी नजर आए, सभी नाम आंखों से उन्हें आखिरी विदाई दे रहे थे।

कई दशकों के अपने फिल्मी सफर में श्याम बेनेगल ने उत्कृष्ट सिनेमा बनाने में अपना योगदान दिया और बॉलीवुड में हमेशा उनकी फिल्में याद की जाएगी। उन्हें कई नेशनल और इंटरनेशनल ख़िताबों से नवाजा गया। उन्हें उनकी बनाई गई फिल्मों के लिए आठ बार नेशनल अवार्ड से नवाजा गया था। वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। पिछले कुछ साल से वह लगातार डायलिसिस पर थे। भारतीय सिनेमा जगत में श्याम बेनेगल को पैरेलल सिनेमा का जनक कहा जाता है। उनकी बनाई गई फिल्म मंथन ऑस्कर्स के लिए भी नॉमिनेट हुई थी। उन्होंने हमेशा बेहतरीन फिल्मों को बनाने पर अपना ध्यान केंद्रित रखा। मसाला फिल्मों से वह जीवन भर दूर रहे।

श्याम बेनेगल को आखिरी विदाई देने के लिए पहुंचे सितारों में मिनिषा लाम्बा भी नजर आई। जिन्होंने 2010 में आई श्याम बेनेगल की फिल्म 'वेल डन अब्बा' में काम किया था। निखिल द्विवेदी ने भी उन्हें नम आंखों से आखिरी विदाई दी। इसके अलावा उनके अंतिम संस्कार के दौरान एक्टर सचिन खेडेकर भी उन्हें विदाई देने पहुंचे थे, उन्होंने 2004 में आई श्याम बेनेगल की फिल्म 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस' में काम किया था। मशहूर बॉलीवुड एक्टर दिलीप ताहिल भी उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे। इसके अलावा उनके अंतिम संस्कार में पहुंचने वालों की लिस्ट में गुलजार, शबाना आजमी, नसरुद्दीन शाह, जावेद अख्तर, हंसल मेहता और बोमन ईरानी जैसे दिग्गज कलाकारों का नाम शामिल है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत