श्रेया घोषाल की रातों रात चमकी थी किस्मत, पहले ही गाने पर मिला था नेशनल अवार्ड 
मनोरंजन

श्रेया घोषाल का बॉलीवुड में पहला गाना कौन सा था, पहले ही गाने पर मिला था नेशनल अवार्ड

श्रेया घोषाल इस समय चर्चा में बनी हुई हैं। कम उम्र में पांच बार नेशनल अवार्ड, सुरीली आवाज, टीवी रियलिटी शो से बॉलीवुड की सुरों की मलिका बनने का श्रेया घोषाल का सफर आसान नहीं रहा है।

अनिल सिंह

Shreya Ghoshal News: बॉलीवुड की बेहतरीन सिंगर्स में से एक श्रेया घोषाल प्लेबैक सिंगिंग में जाना पहचाना नाम बन गई है। श्रेया घोषाल ने अपने करियर की शुरुआत टीवी के एक सिंगिंग रियलिटी शो से की थी, जिसमें उन्हें बतौर कंटेस्टेंट देखा गया। फिल्म में पहली बार उन्हें संजय लीला भंसाली ने ब्रेक दिया था और कम ही लोग जानते हैं कि उनका पहला गीत 'बैरी पिया' नेशनल अवार्ड जीतने में कामयाब हुआ था। श्रेया घोषाल को बेहद कम उम्र में पहली बार नेशनल अवार्ड मिला। उसके बाद श्रेया को चार बार और नेशनल अवार्ड मिल चुका है। वह 5 बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं।

श्रेया घोषाल ने 4 साल की उम्र में पहली बार गाना गया था। श्रेया घोषाल 12 भारतीय भाषाओं में गाना गा चुकी हैं। उन्हें तीन बार हिंदी गाने के लिए एक-एक बार मराठी और तमिल गाने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। श्रेया घोषाल ने महज 14 साल की उम्र में पहला एल्बम रिकॉर्ड किया था। जिसमें करीब 12 गाने मौजूद थे। उसे काफी पसंद किया गया था। यह एल्बम बंगाली भाषा में था।

श्रेया घोषाल ने अपने करियर की शुरुआत टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो में कंटेस्टेंट के तौर पर की थी। इसके बाद उनकी आवाज को संजय लीला भंसाली को प्रभावित कर गई। जिसके बाद संजय लीला भंसाली ने श्रेया घोषाल को अपनी एक बड़ी फिल्म 'देवदास' में गाना गाने का मौका दिया। देवदास शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय को लेकर बनाई गई फिल्म थी। इस फिल्म में श्रेया घोषाल ने बैरी पिया गाने को गया था। इस गाने को नेशनल अवार्ड मिला और यह श्रेया घोषाल का पहला बॉलीवुड गाना था जिसे लोगों ने भी काफी पसंद किया।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें