मनोरंजन

श्रद्धा कपूर ने तमन्ना भाटिया को क्यों कहा पाइनएप्पल, जानिए क्या है माजरा

फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता के बाद से ही श्रद्धा कपूर और तमन्ना भाटिया सुर्खियों में हैं। लेकिन तमन्ना की ताजा तस्वीर पर अनोखा कमेंट करने के लिए श्रद्धा और तमन्ना एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। श्रद्धा ने तमन्ना को पाइनएप्पल बता दिया है।

अनिल सिंह

मुंबई: तमन्ना भाटिया की खूबसूरती को देख श्रद्धा कपूर अपनी खुशी को रोक नहीं पाई और ताज़ा पोस्ट पर फनी अंदाज में कमेंट करते हुए नजर आई हैं। तमन्ना की पोस्ट और श्रद्धा के मजेदार कमेंट पर सभी का ध्यान गया और प्रशंसक भी मजेदार कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

तमन्ना भाटिया गुलाबी रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं। तमन्ना भाटिया ने ताजा तस्वीर पोस्ट में साझा की है। इंस्टाग्राम पोस्ट पर उन्होंने कैप्शन में फुलझड़ी शब्द लिखा है और जाहिर तौर पर दिवाली का मौका है ऐसे में वह दिवाली का जश्न मना रही हैं। लेकिन सभी इस तस्वीर पर उनकी तारीफ कर ही रहे हैं। अचानक से श्रद्धा कपूर का भी कमेंट पहुंच गया और उन्होंने अनोखे अंदाज में अपनी सह कलाकार की तारीफ करते हुए पाइनएप्पल शब्द का इस्तेमाल किया है। जिस पर लोग कह रहे हैं कि पाइनएप्पल बहुत स्वादिष्ट फल होता है। श्रद्धा कपूर ने तमन्ना भाटिया की तारीफ में लिखा है, हेलो देयर पाइनएप्पल, लुकिंग वेरी गुड वेरी नाइस।

तमन्ना भाटिया की इस पोस्ट पर सिर्फ श्रद्धा कपूर ने ही कमेंट करके उनकी तारीफ नहीं की है। बल्कि राशि खन्ना ने उनके लिए लिखा है, सुंदरी। जबकि मुनमुन दत्ता ने भी उन्हें खूबसूरत बताया है। वहीं अन्य सेलिब्रिटी भी उनकी तारीफ करते हुए नजर आए हैं। फैंस की अगर बात करें तो फैंस ने भी उनकी जमकर तारीफ की है। तमन्ना भाटिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और वह अपनी बेहतरीन तस्वीर और वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते रहती है।

फैंस तमन्ना की फोटो और वीडियो को देखने के लिए बेताब रहते हैं। प्रशंसकों की अगर बात करें तो वह तमन्ना भाटिया को ब्यूटी क्वीन का खिताब दे चुके हैं। तमन्ना भाटिया ने इस पोस्ट में करीबन 8 तस्वीर साझा की है। वह गुलाबी कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने गले में नेकलेस और हाथ में कंगन पहना है। उनके ब्रेसलेट भी दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब हुए।

तमन्ना भाटिया और श्रद्धा कपूर की अगर बात करें तो दोनों ही 'स्त्री 2' फिल्म में नजर आई। जिसमें दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया। तमन्ना भाटिया 'स्त्री 2' में आइटम डांस करते हुए नजर आई थी। वहीं श्रद्धा कपूर फिल्म में भूतिया किरदार में नजर आई। हॉरर कॉमेडी फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करने में कामयाब रही।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन