श्रद्धा कपूर (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

एक्टिंग ही नहीं, सिंगिंग में भी अव्वल, हर जॉनर में दिखाया दम, जानें श्रद्धा कपूर का मल्टी-टैलेंटेड करियर

Shraddha Kapoor Career: श्रद्धा कपूर ने ‘आशिकी 2’ से स्टारडम हासिल किया और ‘स्त्री’ जैसी फिल्मों से खुद को साबित किया। क्लासिकल सिंगिंग में प्रशिक्षित श्रद्धा ने अभिनय और गायन दोनों में पहचान बनाई।

सोनाली झा

Shraddha Kapoor Birthday Special: क्लासिकल सिंगिंग की ट्रेनिंग लेने वाली और नैचुरल एक्टिंग से पहचान बनाने वाली श्रद्धा कपूर आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च 1987 को मुंबई में हुआ था। श्रद्धा कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। श्रद्धा ने साबित किया है कि टैलेंट विरासत में मिल सकता है, लेकिन उसे निखारना खुद के हाथ में होता है।

श्रद्धा कपूर ने अपने करियर की शुरुआत अमिताभ बच्चन की फिल्म तीन पट्टी से की थी। इसके बाद उन्होंने 2011 में 'लव का द एंड' में काम किया, लेकिन उनके करियर में बड़ा ब्रेक उस वक्त आया, जब उन्होंने मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म 'आशिकी 2' में काम किया। यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर नजर आए, जिन्होंने राहुल जयकर का किरदार निभाया और श्रद्धा ने आरोही शिरके का। कहानी एक सफल गायक राहुल से शुरू होती है, जो अपनी शराब की लत के कारण करियर खो देता है, लेकिन आरोही को एक बड़ी सिंगर बनाता है।

एक्टिंग ही नहीं, सिंगिंग में भी माहिर

बहुत कम लोग जानते हैं कि श्रद्धा कपूर क्लासिकल सिंगिंग में प्रशिक्षित हैं। श्रद्धा कपूर ने एक विलन के गाने ‘गलियां’ से प्लेबैक सिंगर के रूप में डेब्यू किया। इसके अलावा ‘सब तेरा’ बागी और हैदर के ‘दो जहां’ जैसे गीतों में भी अपनी आवाज दी। श्रद्धा कपूर का संगीत से जुड़ाव पारिवारिक भी है। श्रद्धा कपूर के नाना पंडित पंढरीनाथ कोल्हापुरी एक प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक थे, जिनका संबंध लता मंगेशकर और आशा भोसले जैसे दिग्गजों से रहा।

हर जॉनर में दिखाया दम

श्रद्धा ने रोमांस, थ्रिलर और हॉरर-कॉमेडी हर शैली में खुद को साबित किया है। स्त्री और स्त्री 2 जैसी फिल्मों ने उन्हें बॉक्स ऑफिस क्वीन बना दिया। ‘एक विलेन’ और ‘रॉक ऑन 2’ में भी उनके अभिनय को सराहा गया। श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता हैं, जिन्होंने विलेन और कॉमिक रोल्स से खास पहचान बनाई। दिलचस्प बात यह है कि श्रद्धा की डेब्यू फिल्म में शक्ति कपूर ने कैमियो भी किया था। आज श्रद्धा कपूर सिर्फ स्टार किड नहीं, बल्कि अपनी मेहनत और बहुमुखी प्रतिभा के दम पर इंडस्ट्री की मजबूत पहचान बन चुकी हैं।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां