शिल्पा शिरोडकर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'शिल्पा शिरोडकर की मौत हो गई', झूठी खबरों से मचा था हड़कप, अब तोड़ी चुप्पी

शिल्पा शिरोडकर इन दिनों एक पुराना किस्सा को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि जब वह 1995 में फिल्म रघुवीर की शूटिंग कर रही थीं, तभी उनकी मौत की झूठी अफवाहें उड़ी थी।

स्नेहा मौर्या

Shilpa Shirodkar Death Rumour: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर को आज भले ही हर कोई पहचानता है, लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब उनकी झूठी मौत की अफवाह ने पूरे देश को हिला दिया था। हाल ही में मीडिया को दिए इंटरव्यू में शिल्पा ने 1995 में फिल्म रघुवीर की शूटिंग के दौरान हुए एक चौंकाने वाले वाकये को साझा किया, जिसने उनके परिवार और फैंस को सदमे में डाल दिया था।

दरअसल, शिल्पा ने बातचीत के दौरान बताया कि जब वह कुल्लू-मनाली में सुनील शेट्टी के साथ फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तभी अफवाह फैली कि उन्हें गोली मार दी गई है और उनकी मौत हो चुकी है। उस समय न मोबाइल था, न सोशल मीडिया ऐसे में गलत खबरें तेजी से फैल गईं और उनके घर पर मातम जैसा माहौल बन गया।

शिल्पा शिरोडकर ने मौत की झूठी अफवाहों पर की खुलकर बात

शिल्पा ने आगे कहा कि "मेरे पिता होटल में बार-बार फोन कर रहे थे। उन्हें मेरी खबर नहीं मिल रही थी। उधर अखबारों में हेडलाइन छप चुकी थी कि मेरी गोली लगने से मौत हो गई है।"

हालांकि, जब वह शूटिंग से लौटकर अपने कमरे में आईं, तो 20 से ज्यादा मिस्ड कॉल पड़ी थीं। सभी रिश्तेदार और माता-पिता बुरी तरह घबरा गए थे। बाद में जब उन्होंने प्रोड्यूसर से इस बारे में पूछा तो उन्हें बताया गया कि यह सिर्फ फिल्म के प्रचार का एक तरीका था।

वहीं शिल्पा ने हंसते हुए कहा कि "जब उन्होंने मुझसे कहा कि इससे फिल्म को फायदा होगा। उस वक्त कोई पीआर या सोशल मीडिया नहीं था, और मैं आखिरी इंसान थी जिसे इस 'प्रचार' के बारे में बताया गया।" हालांकि शिल्पा ने इसे दिल पर नहीं लिया क्योंकि फिल्म रघुवीर हिट रही थी। उन्होंने माना कि उस दौर में ऐसे हथकंडे आम थे लेकिन यह थोड़ा ज्यादा हो गया था।

इस फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी एक्ट्रेस

आपको बता दें, शिल्पा शिरोडकर 90 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस में शुमार थी। लेकिन लंबे सिनेमा से दूर रहने के बाद वह जल्द ही तमिल फिल्म जटाधारा से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। यह एक अलौकिक थ्रिलर है जिसमें पौराणिक कथा और सस्पेंस का जबरदस्त संगम होगा। फिल्म में सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आएंगे।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट