रिश्तों की उलझन और बदले की चिंगारी, 'रंगीन' का ट्रेलर आउट, जानें कब होगी स्ट्रीम

Rangeen Trailer: कबीर खान और राजन कपूर के प्रोडक्शन में बनी नई वेब सीरीज ‘रंगीन’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। तो चलिए जानते हैं ये कब और कहां स्ट्रीम होगी।
रिश्तों की उलझन और बदले की कहानी, 'रंगीन' का ट्रेलर आउट, जानें कब होगी स्ट्रीम
‘रंगीन’ वेब सीरीज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rangeen Trailer: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मेमकर कबीर खान और राजन कपूर के प्रोडक्शन में बनी मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज रंगीन लंबे वक्त से सुर्खियों में बनी हुई है। इसी बीच हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है। साथ ही वेब सीरीज की स्ट्रीमिंग डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। यह सीरीज 25 जुलाई को प्राइम वीडियो पर भारत समेत 240 से ज्यादा देशों में एक साथ रिलीज की जाएगी।

दरअसल, इस ट्रेलर में हल्का-फुल्का लोगों का ह्यूमर, रिश्तों की उलझन और धोखे की कहानी बड़ी ही दिलचस्प अंदाज में पिरोई गई है। कहानी का मुख्य किरदार आदर्श है, जिसे शानदार अभिनेता विनीत कुमार सिंह निभा रहे हैं।

'रंगीन' के ट्रेलर की कहानी

हालांकि, आदर्श एक आम और सरल व्यक्ति है, जिसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसे अपनी पत्नी नैना के अफेयर का पता चलता है। यहीं से शुरू होती है उसके बदले की जर्नी, जो कई बार आपको हंसाएगी, चौंकाएगी और सोचने पर मजबूर कर देगी।

विनीत कुमार सिंह ने इस किरदार को लेकर कहा, “आदर्श में इंसान की सभी कमजोरियां हैं, लेकिन वो दिल से सच्चा है। रंगीन में मुझे जो बात सबसे खास लगी, वो थी इस सफर को मेलोड्रामा से दूर रहकर सादगी और हास्य के साथ दिखाना।”

राजश्री देशपांडे ने नैना के किरदार को निभाया है, जो समाज के बनाए खांचों को तोड़ती नजर आती है। उन्होंने कहा, “रंगीन सिर्फ एक धोखे या अफेयर की कहानी नहीं है, ये एक औरत की अपनी पहचान, उसकी चाहत और आज़ादी की तलाश की कहानी भी है। नैना जैसी किरदार हमें यह बताती है कि महिलाएं सिर्फ लेबल नहीं, इंसान भी होती हैं उलझी हुई, अधूरी, लेकिन पूरी तरह असली।”

सीरीज में ये सितारे आएंगे नजर

इस सीरीज को अमरदीप गलसिन और आमिर रिजवी ने लिखा है, जबकि निर्देशन किया है कोपाल नैथानी और प्रांजल दुबे ने। इसके अन्य अहम कलाकारों में तारुक रैना और शीबा चड्ढा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

ट्रेलर को देखकर साफ है कि रंगीन एक अनोखी कहानी है, जो दिल को छूती है और हकीकत को बेहद ईमानदारी से पेश करती है। रिश्तों की उलझन और इंसानी भावनाओं को लेकर यह सीरीज दर्शकों को जोड़े रखेगी।