शिल्पा शेट्टी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी पर फिर मंडराया संकट, बैस्टियन रेस्टोरेंट केस में घर पर इनकम टैक्स की छापेमारी

Shilpa Shetty News: शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। बैस्टियन रेस्टोरेंट के बाद अब उनके मुंबई स्थित घर पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी है और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

Shilpa Shetty House Income Tax Raid: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह किसी फिल्म या शो से जुड़ी नहीं है। गुरुवार को आयकर विभाग की टीम ने मुंबई स्थित शिल्पा शेट्टी के आवास पर छापेमारी की। यह कार्रवाई उनके मशहूर बैस्टियन रेस्टोरेंट से जुड़े वित्तीय लेन-देन और संभावित टैक्स अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की गई है।

सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की कई टीमें सुबह से ही शिल्पा शेट्टी के घर और उनसे जुड़े अन्य ठिकानों पर मौजूद हैं। इस दौरान दस्तावेजों, निवेश से जुड़े कागजात और लेन-देन का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है। जांच केवल मुंबई तक सीमित नहीं है, बल्कि बेंगलुरु में भी बैस्टियन रेस्टोरेंट और उससे संबंधित कंपनियों के परिसरों पर रेड की गई है।

शिल्पा शेट्टी के होटल और रेस्टोरेंट पर पड़ा था छापा

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग को होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय में निवेश, आय और टैक्स भुगतान को लेकर कुछ गड़बड़ियों की आशंका है। हालांकि, फिलहाल इस मामले में किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि या अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि आगे की कार्रवाई क्या होगी। इस मामले की टाइमिंग भी चर्चा में है, क्योंकि एक दिन पहले ही बेंगलुरु पुलिस ने बैस्टियन समेत दो रेस्टोरेंट्स के खिलाफ तय समय से अधिक संचालन करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। चर्च स्ट्रीट इलाके में स्थित बैस्टियन गॉर्डन सिटी रेस्टोरेंट को लेकर यह कार्रवाई की गई थी।

स्टेटमेंट जारी कर एक्ट्रेस ने दी थी प्रतिक्रिया

इन आरोपों पर शिल्पा शेट्टी ने पहले ही प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टेटमेंट जारी कर कहा था कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे सभी आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद और बिना कानूनी आधार के हैं। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि इन मुद्दों को जानबूझकर आपराधिक रंग देने की कोशिश की जा रही है।

गौरतलब है कि बैस्टियन गॉर्डन सिटी रेस्टोरेंट का संचालन Bastian Hospitality द्वारा किया जाता है, जिसकी स्थापना कारोबारी रंजीत बिंद्रा ने की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी ने साल 2019 में इस वेंचर में निवेश किया था और उनकी इसमें करीब 50 प्रतिशत हिस्सेदारी बताई जाती है।

फिलहाल आयकर विभाग की जांच जारी है और शिल्पा शेट्टी या उनके परिवार की ओर से रेड को लेकर कोई नया आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब सबकी नजरें जांच के नतीजों पर टिकी हैं।

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा