मनोरंजन

चोरी का तरीका सुनकर चकरा जाएगा दिमाग, शिल्पा शेट्टी के बास्टियन से चोरी हुई BMW कार

शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बास्टियन से बीएमडब्ल्यू कार चोरी होने का मामला सामने आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। चोरों ने एडवांस्ड हैकिंग तकनीक का इस्तेमाल करके कार की चोरी को अंजाम दिया। मुंबई के दादर में चोरी की ये घटना हुई है।

अनिल सिंह

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट (दादर शिवजी पार्क स्थित) बास्टियन की पार्किंग से करीब 80 लाख रुपए की लग्जरी बीएमडब्ल्यू कार चोरी हो गई। जिसके बाद से यह खबर तेजी से फैली और लोग इस वारदात को लेकर हैरानी जताने लगे। चोरी से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। चोरों ने कार की चोरी के लिए एडवांस्ड हैकिंग तकनीक की मदद लेकर कार की चोरी को अंजाम दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बांद्रा के रहने वाले 34 वर्षीय कंस्ट्रक्शन के कारोबारी रूहान खान रविवार को लगभग रात 1:00 बजे बास्टियन पहुंचे। उन्होंने अपनी कर की चाबी पार्किंग के लिए सौंप दी। उन्होंने दोस्तों के साथ वहां खाना खाया और जब सुबह 4:00 बजे के आसपास रेस्टोरेंट बंद हुआ तो खान को पता चला कि उनकी कार वहां मौजूद नहीं है। एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें यह जानकर झटका लगा कि कर पार्किंग से गायब हो गई है और उसके बाद वह कर की तलाश करने लगे। बाद में उन्होंने शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में कार की चोरी का मामला दर्ज करवाया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरी की गाड़ी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए और संदिग्धों की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। वहीं पार्किंग के सीसीटीवी फुटेज से पता चला है, कार को पार करने के कुछ देर के बाद वहां पर जीप सवार दो शख्स आए थे और उन्होंने एडवांस्ड हैकिंग तकनीक का इस्तेमाल करते हुए बीएमडब्ल्यू कार को अनलॉक किया और कुछ ही मिनट में वह इस लग्जरी कार को लेकर रफू चक्कर हो गए। बास्टियन जैसे रेस्टोरेंट में इस तरह की घटना के बाद लोगों में डर का माहौल है, क्योंकि यहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का दावा किया जाता है। जब ऐसे रेस्टोरेंट में आपकी कार चोरी होने लगे तो फिर बाकी रेस्टोरेंट पर कस्टमर कैसे भरोसा करेंगे।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां