पाकिस्तान है आतंकियों का सुरक्षित पनाहगाह, शिखर पहाड़िया ने दिया सबूत 
मनोरंजन

लादेन कहां था, हाफिज सईद कहां है, मसूद अजहर को कौन बचा रहा है? पाकिस्तानी सपोर्टर्स पर भड़के शिखर पहाड़िया

Shikhar Pahariya: पाकिस्तानी सपोर्टर्स पर शिखर पहाड़िया जमकर बरसते हुए नजर आए हैं, उन्होंने पाकिस्तान को आतंकियों का सुरक्षित पनाहगाह बताया उन्होंने पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के कई सबूत भी पेश किए हैं।

अनिल सिंह

Shikhar Pahariya: बॉलीवुड एक्टर शिखर पहाड़िया ने पाकिस्तान सपोर्टर्स की बोलती बंद कर दी है। पाकिस्तानी सपोर्टर्स लगातार पहलगाम टेरर अटैक को लेकर उसमें पाकिस्तान के शामिल होने का सबूत मांग रहे थे, इसी पर उन्होंने जवाब दिया है और एक के बाद एक कई सबूत पेश किए हैं। जिससे साबित होता है कि पाकिस्तान आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बना हुआ है। शिखर पहाड़िया सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी बात रखने के लिए पहचाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के सपोर्ट में हो रही पोस्ट को देखकर उन्होंने पाकिस्तानी सपोर्टर्स को करारा जवाब दिया है।

शिखर पहाड़िया ने 'सिंदूर ऑपरेशन' के बाद इंडियन फाइटर जेट की तस्वीर अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी, जिसके बाद उन्हें बेतुके सवाल आने लगे, पाकिस्तानी सपोर्टर्स उनसे पहलगाम हमले में पाकिस्तान का हाथ होने का सबूत मांगने लगे तो अब उन्होंने सबूत पेश किया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक लंबा नोट पोस्ट के माध्यम से शेयर किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पांच पेज का नोट साझा किया है। जिसमें उन्होंने पाकिस्तान में आतंकियों के मौजूद होने का न सिर्फ सबूत दिया है, बल्कि पाकिस्तानी सपोर्टर्स से कुछ कड़वे सवाल भी पूछे हैं।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान पर चला भारत का एक और हंटर, पाकिस्तानी कंटेंट पर लगा बैन

शिखर ने पोस्ट में लिखा, जो भी लोग मुझे मैसेज करके मेरी ओर से इंडियन आर्म्ड फोर्सज की तारीफ करने पर सवाल कर रहे हैं, साथ ही मुझसे पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान की संलिप्तता का सबूत मांग रहे हैं उन्हें मैं गुस्से में नहीं बल्कि फैक्ट के साथ जवाब देना चाहता हूं, इसके आगे उन्होंने लिखा पहलगाम कोई मिलिट्री पोस्ट नहीं है, यह एक ऐसा शांति वाला टूरिस्ट प्लेस है, जहां फैमिली मरने के लिए नहीं बल्कि खुशी की तलाश में जाती है। इसके बावजूद वहां 26 मासूम भारतीयों की बेरहमी से हत्या की गई। इसके लिए किसी ने उकसाया नहीं था, यह प्रतिरोध नहीं था बल्कि नफरत से भरा नरसंहार था। आगे शिखर पहाड़िया ने लिखा जवाब यहीं खत्म नहीं होता है। लश्करी तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद ने क्या किया था, जिन्हें पाकिस्तान की आईएसआई की तरफ से मदद की जाती है। ओसामा बिन लादेन कहां मिला था? जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर की रक्षा कौन कर रहा है? हाफिज सईद कहां महफूज है?

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें