शेफाली जरीवाला की अस्थियों को देख खूब रोए पति पराग (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया ) 
मनोरंजन

शेफाली की अस्थियों को सीने से लगाकर फूट-फूटकर रोए पराग त्यागी, VIDEO आया सामने

शेफाली जरीवाला के निधन से उनके करीबियों और फैंस को गहरा सदमा पहुंचा है। ऐसे में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पति पराग त्यागी शेफाली की अस्थियों को अपने सीने से लगाकर फूट-फूटकर रोते नजर आए हैं।

स्नेहा मौर्या

 मुंबई: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं। शुक्रवार यानी 27 जून देर रात कार्डियक अरेस्ट आने के बाद उनका निधन हो गया। एक्ट्रेस की अचानक हुई मौत से उनके पति पराग त्यागी, परिवार और दोस्तों को गहरा सदमा लगा है।

दरअसल, बीते शनिवार 28 जून को मुंबई में शेफाली का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए। अब रविवार सुबह पराग त्यागी ने अपनी पत्नी की अस्थियों का विसर्जन किया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसने सभी को भावुक कर दिया।

पत्नी की अस्थियों को सीने से लगाकर फूट-फूटकर रोए पराग त्यागी वीडियो में पराग शेफाली की अस्थियों को अपने सीने से लगाए नजर आ रहे हैं। वह बेहद टूटे हुए और फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए। उनके साथ शेफाली के पिता भी मौजूद थे। दोनों की हालत देखकर फैंस भी इमोशनल हो गए और सोशल मीडिया पर उन्हें हिम्मत बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं।

इसके अलावा एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पराग समुद्र में अपनी पत्नी की अस्थियों का विसर्जन करते नजर आ रहे हैं। इस खास पल में शेफाली की फैमिली भी उनके साथ थी। हर कोई इस दृश्य को देखकर भावुक हो गया, क्योंकि पराग का अपनी पत्नी से इस तरह बिछड़ना सभी को रुला गया।

शेफाली जरीवाला के अचानक निधन की खबर ने उनके फैंस और करीबियों को झकझोर कर रख दिया है। पराग ने उन्हें समय रहते अस्पताल पहुंचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अंतिम संस्कार में शामिल हुए सेलेब्स शेफाली की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार में टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे थे। इनमें पारस छाबड़ा, शहनाज गिल, माहिरा शर्मा, आरती सिंह, रश्मि देसाई और गायिका सुनिधि चौहान जैसे कई नाम शामिल थे। सभी ने नम आंखों से अपनी दोस्त को विदाई दी।

आपको बता दें, शेफाली जरीवाला को 'कांटा लगा' गाने से जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज और रियलिटी शोज में हिस्सा लिया। उनकी जिंदगी और करियर भले ही छोटी रही, लेकिन उन्होंने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली थी।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट