शर्वरी वाघ (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग पहल से जुड़ीं शर्वरी वाघ, बोलीं- देश के पीएम नरेंद्र मोदी जी को राष्ट्र...

एक्ट्रेस शर्वरी ने 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग' का समर्थन किया है। उन्होंने देश के युवाओं से राष्ट्र निर्माण में भाग लेने का आग्रह किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि हम एक युवा देश हैं। हमारे पास बड़ी महत्वाकांक्षाएं हैं।

सोनाली झा

मुंबई: भारत के युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। यह ऊर्जावान और गतिशील पीढ़ी 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दृष्टि को आगे बढ़ा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के भविष्य को गढ़ने में युवाओं की अधिक भागीदारी के आह्वान के अनुरूप, युवा मामले मंत्रालय ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव को 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग' के रूप में पुनःपरिकल्पित किया है।

बॉलीवुड की उभरती स्टार शर्वरी, जिन्होंने 2024 में अपनी दो हिट फिल्मों मुंजा और 'महाराज' से धमाल मचाया है, शर्वरी ने इस पहल का समर्थन किया है। उन्होंने देश के युवाओं से राष्ट्र निर्माण में भाग लेने का आग्रह किया है। शर्वरी ने कहा की यह जानना बेहद सशक्त अनुभव है कि हमारे देश के युवा अपने राष्ट्र निर्माण के विचार माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और विश्व के सबसे बड़े आइकन्स के सामने प्रस्तुत कर सकते हैं।

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मुझे विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का हिस्सा बनकर बहुत खुशी हो रही है। मैं सभी से आग्रह करती हूं कि वे भारत को दुनिया का सबसे बेहतरीन देश बनाने के लिए अपने विचार साझा करें। हम एक युवा देश हैं। हमारे पास बड़ी महत्वाकांक्षाएं और सपने हैं। लेकिन अपने लक्ष्यों को पाने के लिए हमें अपनी मातृभूमि को मजबूत करने में भाग लेना होगा।

एक्ट्रेस ने बताया कि हमें अपने नेताओं के साथ जुड़कर अपने विचार साझा करने होंगे। हर किसी का योगदान महत्वपूर्ण है, और हर आवाज मायने रखती है। बता दें कि 'विकसित भारत @2047' पहल का उद्देश्य 2047 में स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। इस परिवर्तनकारी रोडमैप में समावेशी विकास, सतत प्रगति और प्रभावी शासन पर जोर दिया गया है।

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान