शर्मिला टैगोर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

शर्मिला टैगोर के ‘वंदे मातरम’ वाले बयान पर विवाद तेज, कंगना के बाद इन नेताओं ने साधा निशाना

Vande Mataram Controversy: राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' पर टिप्पणी के बाद एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर राजनीतिक घमासान के केंद्र में आ गई हैं। बीजेपी के सांसदों ने इस मुद्दे पर तीखा रिएक्शन दिया है।

यति सिंह

Sharmila Tagore Vande Mataram Controversy: फेमस वरिष्ठ एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर अपने एक हाल ही के बयान को लेकर विवादों के घेरे में आ गई हैं। राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' की लाइन और उसकी धार्मिक व्याख्या पर टिप्पणी करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उनके खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय और पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री इंद्रनील खान समेत कई राजनेताओं ने उनके इस बयान पर गहरी आपत्ति जताई है। नेताओं का साफ कहना है कि देश के सम्मान और राष्ट्रगीत को केवल धार्मिक नजरिए से तौलना सही नहीं है।

शर्मिला टैगोर की टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद

विवाद का मुख्य कारण शर्मिला टैगोर द्वारा राष्ट्रीय गीत के लाइनों को लेकर दी गई राय बनी। उन्होंने कहा कि कई धर्मों में केवल एक ही ईश्वर को मानने की परंपरा है, जबकि 'वंदे मातरम' की कुछ पंक्तियों में देवी दुर्गा और काली का उल्लेख मिलता है। उनका मानना था कि एकेश्वरवाद को मानने वाले लोगों के लिए इन लाइनों का उच्चारण करना थोड़ा कठिन हो जाता है। शर्मिला टैगोर ने यह सुझाव भी दे डाला कि देश के सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलने के लिए राष्ट्रीय गीत के शुरुआती दो पदों को गाना ही सबसे बेहतर विकल्प होगा।

बीजेपी सांसद ने बयान को बताया राष्ट्र विरोधी

शर्मिला टैगोर की इस दलील पर तीखा हमला बोलते हुए भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय ने इसे अनुचित करार दिया। उन्होंने कहा कि सुझाव देना एक अलग बात है, लेकिन यदि कोई व्यक्ति यह तय करने लगे कि वह दूसरे पैराग्राफ से आगे राष्ट्रगीत नहीं गाएगा, तो ऐसी सोच राष्ट्र-विरोधी मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने इस मुद्दे पर खुली चर्चा की मांग करते हुए विपक्ष और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। सांसद ने साफ किया कि राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान हर नागरिक का प्राथमिक दायित्व है।

इंद्रनील खान और कंगना रनौत की तीखी प्रतिक्रिया

पश्चिम बंगाल के मंत्री इंद्रनील खान ने भी इस बयान पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देश के अमर बलिदानियों ने 'आनंदमठ' और 'वंदे मातरम' के उद्घोष से प्रेरणा लेकर देश को आजादी दिलाई थी। हमें देशभक्ति का पाठ उन सेनानियों से सीखने की जरूरत है, न कि ऐसे लोगों से जो राष्ट्रीय गीत की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं। वहीं दूसरी ओर मंडी से सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि एक कलाकार होने के नाते उन्हें हैरानी है कि कविता के भाव और रूपकों को इतने सीमित दायरे में कैसे देखा जा सकता है।

बता दें कि यह पूरा मामला हाल ही में कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान सामने आए एक वीडियो के बाद शुरू हुआ था। उस दौरान राष्ट्रीय गीत के दौरान बड़े नेताओं की बातचीत को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर 'वंदे मातरम' के अनादर का आरोप लगाया था। इसी राजनीतिक खींचतान के बीच शर्मिला टैगोर का बयान सामने आया, जिसने इस बहस को और अधिक गरमा दिया है।

युवा वोटर्स पर BJP की नजर, नई टीम की पहली बैठक में आउटरीच रणनीति पर चर्चा, पीएम मोदी होंगे शामिल

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

राहुल vs NDA: गिरिराज सिंह समेत BJP नेताओं ने राहुल को घेरा, बोले- सोनिया गांधी ने 15 साल नहीं ली नागरिकता

बच्चों को भूलकर भी न दें सर्दी-जुकाम की ये दवाएं, केंद्र सरकार ने कफ सिरप्स पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें