Photo - Social Media  
मनोरंजन

‘महाभारत’ के शकुनी मामा का निधन, 78 साल की उम्र में गुफी पेंटल ने ली आखिरी सांस

संदीप पांडे

मुंबई : एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (Entertainment Industry) से एक बेहद ही बुरी खबर सामने आ रही है। ‘महाभारत’ (Mahabharat) सीरियल में शकुनी मामा (Shakuni Mama) का किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर गुफी पेंटल (Gufi Paintal) का निधन हो गया है। एक्टर लंबी बीमारी के बाद 78 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। बीते कई दिनों से एक्टर हॉस्पिटल में एडमिट थे। जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। गुफी पेंटल के निधन की खबर से टीवी इंडस्ट्री और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

बता दें कि एक्टर की तबियत एक हफ्ते पहले बिगड़ी थी। जिसके चलते उन्हें फरीदाबाद के एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। उनकी कंडीशन क्रिटिकल होने के बाद उन्हें मुंबई लाया गया था। जहां एक्टर की हालत नाजुक होने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुफी पेंटल का अंतिम संस्कार आज यानी कि सोमवार की शाम 4 बजे किया जाएगा। एक्टर के निधन के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।  

गौरतलब है कि बीआर चोपड़ा के सीरियल ‘महाभारत’ से गुफी पेंटल ने घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई थी। वो ‘महाभारत’ के अलावा ‘सीआईडी’, ‘राधा कृष्णा’, ‘ओम नम: शिवाय’ और ‘अकबर बीरबल’ जैसे कई शोज में अपनी भूमिका निभा चुके थे। बता दें कि गुफी पेंटल ने मॉडलिंग में काम करने के बाद असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया था। 

BREAKING: दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण से जहरीली हुई हवा; CAQM ने लागू किया GRAP-3, जाने क्या होंगी पाबंदिया

आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, फेसबुक लाइव के बाद उठाया दर्दनाक कदम

CJI सूर्यकांत पर पोस्ट से भड़का सुप्रीम कोर्ट, केरल कांग्रेस से पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न हो?

मुंबई हाई कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, BSE और अमिताभ बच्चन का जलसा भी निशाने पर

पटियाला में कर्मभूमी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, पंजाब से बिहार जा रही थी ट्रेन