शाहिद कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Shahid Kapoor ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पोस्ट से हटाया कैप्शन, कमेंट सेक्शन भी किया बंद

Operation Sindoor: बीते दिन शाहिद कपूर ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का समर्थन करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन को हटा दिया और इसके कमेंट सेक्शन को भी बंद कर दिया।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वहीं बीते बुधवार रात अभिनेता ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को सलाम करते हुए एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया। उन्होंने बाकी कई बॉलीवुड सेलेब्स की तरह इस ऑपरेशन की सराहना की, लेकिन उनके पोस्ट पर एक दिलचस्प मोड़ तब आया जब उन्होंने अपना ओरिजिनल कैप्शन एडिट कर दिया।

दरअसल, शाहिद ने जो पहली पोस्ट डाली थी, उसमें एक भारतीय फाइटर जेट की तस्वीर के साथ लिखा था, “भारत कभी उकसाता नहीं लेकिन भारत कभी भूलता भी नहीं।” यह वाक्य काफी प्रभावशाली और सशक्त माना गया। लेकिन कुछ देर बाद शाहिद ने इस पोस्ट को एडिट कर दिया और अब उसमें सिर्फ एक लाइन है: “#OperationSindoor” लिखा। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन को भी बंद कर दिया।

इन सितारों ने भी 'ऑपरेशन सिंदूर' किया था समर्थन

हालांकि, शाहिद कपूर ने भले ही अपना मैसेज हटाया हो, लेकिन उनके पोस्ट को कुछ ही घंटों में लगभग 4 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। फैंस और फॉलोअर्स ने इस पोस्ट को बड़े पैमाने पर सराहा और भारतीय सेना को अपना समर्थन जताया। इस मौके पर शाहिद अकेले नहीं थे। सारा अली खान ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पोस्ट किया। इसके अलावा कई अन्य बॉलीवुड कलाकारों ने भी भारतीय सेना के साहस और वीरता को सलाम किया।

शाहिद कपूर का वर्कफ्रंट वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर की हालिया फिल्म ‘देवा’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। हालांकि, इस साल शाहिद एक और दिलचस्प प्रोजेक्ट ‘अर्जुन उस्तरा’ में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन जाने-माने फिल्मकार विशाल भारद्वाज कर रहे हैं। शाहिद और विशाल की जोड़ी इससे पहले ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ जैसी शानदार फिल्मों में साथ आ चुकी है, जिससे फैंस को इस प्रोजेक्ट से काफी उम्मीदें हैं।

आपको बता दें, भले ही शाहिद ने अपने पोस्ट से तीखा बयान हटा लिया हो, लेकिन उनका ऑपरेशन सिंदूर के प्रति समर्थन और भारतीय सेना के प्रति सम्मान साफ झलकता है और सोशल मीडिया पर उनके इस कदम की सराहना के साथ-साथ कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत