‘ओ’ रोमियो’ मूवी कलेक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, हर घंटे बढ़ रही फिल्म की कमाई, क्या करेगी बंपर ओपनिंग?

O'Romeo Opening Collection: शाहिद कपूर की ‘ओ’ रोमियो’ ने वैलेंटाइन वीक में सिनेमाघरों में एंट्री ली है। पहले दिन फिल्म थिएटर में धमाल मचा रही है। ऐसे में चलिए जानते हैं अबतक की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट।

स्नेहा मौर्या

O'Romeo Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की साल 2026 की पहली रिलीज फिल्म ‘ओ’ रोमियो’ आज यानी 13 फरवरी को सिनेमाघरों में आ चुकी है। वैलेंटाइन डे से ठीक पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने ट्रेलर से ही अच्छा खासा माहौल बना लिया था, जिसके चलते ट्रेड सर्किल में भी इससे काफी उम्मीदें जताई जा रही थीं। ऐसे में चलिए जानते हैं फिल्म का अबतक का कलेक्शन।

एडवांस बुकिंग में कैसा रहा फिल्म का ट्रेंड?

दरअसल, फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज से दो दिन पहले शुरू हुई और शुरुआती आंकड़े उत्साहजनक रहे। बिना ब्लॉक सीटों के ‘ओ’ रोमियो’ ने लगभग 11 लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री दर्ज की, जिससे करीब 3.05 करोड़ रुपये की कमाई हुई। वहीं ब्लॉक सीटों को शामिल करें तो एडवांस बुकिंग का आंकड़ा लगभग 5.9 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

‘ओ’ रोमियो’ का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने शाम 4 बजे तक लगभग 2.56 करोड़ रुपये कमा लिए थे। लेकिन रात के शोज के बाद इस आंकड़े में बढ़ोतरी की उम्मीद है, क्योंकि ‘ओ’ रोमियो’ के पहले दिन फाइनल डेटा रात 10:30 बजे के बाद पता चलेगा। हालांकि, सुबह के शोज में ऑक्यूपेंसी करीब 8.03 फीसदी दर्ज की गई, जो वीकेंड के करीब आते-आते बेहतर हो सकती है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म 7-9 करोड़ रुपये की नेट ओपनिंग ले सकती है। अगर पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिला तो यह आंकड़ा 10 करोड़ के पार भी जा सकता है। ऐसा होने पर यह शाहिद की पिछली फिल्म ‘देवा’ की ओपनिंग को पीछे छोड़ देगी, जिसने 5 करोड़ से शुरुआत की थी। हालांकि, यह उनकी ब्लॉकबस्टर कबीर सिंह की 20 करोड़ की ओपनिंग से काफी पीछे रहेगी।

इन सितारों ने फिल्म में निभाया दमदार किरदार

‘ओ’ रोमियो’ का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ने किया है। शाहिद और विशाल की यह ‘हैदर’ और ‘कमीने’ के बाद तीसरी फिल्म है। मूवी में तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल, विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया और दिशा पटानी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

रिलीज से पहले फिल्म विवादों में भी रही, जब हुसैन उस्तारा की बेटी ने मेकर्स पर बिना अनुमति बायोपिक बनाने का आरोप लगाया। हालांकि अदालत ने सबूतों के अभाव में केस खारिज कर दिया। अब सबकी नजर इस बात पर है कि वैलेंटाइन वीकेंड पर ‘ओ’ रोमियो’ कितनी ऊंची छलांग लगाती है।

युद्धाभ्यास में शामिल हुए घातक अपाचे! भारत-अमेरिका की सेनाओं का ये तालमेल दुश्मनों की उड़ा देगा नींद

SIR: 10 महीने में 14 आपत्तियों की रिपोर्ट, चुनाव आयोग ने दावों पर दी सफाई, कहा- सर्वसम्मति से लिए गए फैसले

Chintan Shivir: आज से PM नरेंद्र मोदी और कैबिनेट मंत्रियों की अहम बैठक, मंत्रालयों के कामकाज पर होगी चर्चा

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, PM नरेंद्र मोदी ने बताया दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर स्कीम

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर पहली बार मूवेबल क्रॉसिंग तकनीक का इस्तेमाल, 2027 में पहले सेक्शन पर शुरू होगी सेवा !