कॉकटेल 2 का नया गाना माशूका (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Cocktail 2 के गाने ‘माशूका’ पर मचा बवाल, विदेशी गाने से धुन मिलने पर सोशल मीडिया पर भड़के लोग

Cocktail 2 Song Mashooqa: ‘कॉकटेल 2’ का नया गाना ‘माशूका’ विवादों में आ गया है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसकी धुन को पुराने इटालियन गाने से मिलता-जुलता बताते हुए प्रीतम पर कॉपी का आरोप लगाया।

सोनाली झा

Cocktail 2 Song Controversy: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के ट्रेलर और स्टारकास्ट को लेकर पहले ही काफी चर्चा हो रही थी, वहीं अब इसका नया गाना ‘माशूका’ भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। गाने में शाहिद कपूर और कृति सेनन की शानदार केमिस्ट्री और ग्लैमरस विजुअल्स को फैंस पसंद कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच यह गाना विवादों में फंस गया है।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दावा किया है कि ‘माशूका’ की धुन पूरी तरह ओरिजिनल नहीं है और इसे एक पुराने विदेशी गाने से कॉपी किया गया है। रेडिट और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स ने ‘माशूका’ गाने की तुलना साल 1993 में रिलीज हुए एक इटालियन गाने ‘से सो अरुबाते अ नोन्ना’ से की है। दोनों गानों की क्लिप्स शेयर करते हुए लोग दावा कर रहे हैं कि दोनों की बीट्स और ट्यून काफी हद तक मिलती-जुलती हैं।

कई यूजर्स ने किया ट्रोल

कई यूजर्स ने म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम को ट्रोल करते हुए लिखा कि उन्होंने एक बार फिर विदेशी धुन से प्रेरणा ली है। कुछ लोगों ने बॉलीवुड में लगातार रीमेक और कॉपी कल्चर पर भी नाराजगी जताई। एक यूजर ने लिखा कि प्रीतम ने फिर से पुरानी धुन उठा ली। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि बॉलीवुड में अब ओरिजिनल म्यूजिक बचा ही नहीं है।

MASHOOQA BY PRITAM COPIED FROM SE SO ARRUBATA (1993) by u/Main-hoon-don in BollyBlindsNGossip

फैंस ने किया बचाव

हालांकि विवाद बढ़ने के बाद कई लोग प्रीतम के समर्थन में भी सामने आए हैं। कुछ फैंस का कहना है कि इसे सीधे तौर पर चोरी कहना सही नहीं होगा, क्योंकि म्यूजिक इंडस्ट्री में ‘सैंपलिंग’ एक आम तकनीक है। सैंपलिंग का मतलब होता है किसी पुराने गाने की बीट, ट्यून या म्यूजिक एलिमेंट्स को लेकर नए तरीके से इस्तेमाल करना। कई इंटरनेशनल आर्टिस्ट भी इस तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। फैंस का कहना है कि अगर गाने में आधिकारिक रूप से सैंपलिंग की गई है, तो इसे कॉपी कहना गलत होगा।

पहले भी लग चुके हैं आरोप

यह पहली बार नहीं है जब प्रीतम पर धुन कॉपी करने के आरोप लगे हों। इससे पहले भी उनके कई गाने विवादों में रह चुके हैं। फिल्म ये दिल है मुश्किल के सुपरहिट गाने ‘बुलेया’ पर भी विदेशी रॉक बैंड की धुन कॉपी करने का आरोप लगा था। हालांकि प्रीतम पहले स्वीकार कर चुके हैं कि करियर की शुरुआत में उनसे कुछ गलतियां हुई थीं, लेकिन अब वह अपने काम को लेकर काफी सावधान रहते हैं। फिलहाल ‘माशूका’ को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है और फैंस फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को पुलिस ने छोड़ा, बोले ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें