Tejasswi Prakash Engagement: करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, डायमंड रिंग पहनाकर बनाया पल खास

Karan Kundrra Tejasswi Prakash Engagement: करण कुंद्रा ने रियलिटी शो के सेट पर रोमांटिक अंदाज में तेजस्वी प्रकाश को डायमंड रिंग पहनाकर प्रपोज किया। इमोशनल पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
TV Couple Karan Kundrra And Tejasswi Prakash Engagement Diamond Ring Proposal
करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Karan Kundrra Tejasswi Prakash Proposal: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दोनों की लव स्टोरी लंबे समय से फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई थी। अब आखिरकार करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को बेहद रोमांटिक अंदाज में प्रपोज कर दिया है। इस खास पल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

दरअसल, नेटफ्लिक्स के नए रियलिटी शो ‘देसी ब्लिंग’ के फिनाले एपिसोड में करण ने तेजस्वी के लिए बेहद खास सरप्राइज प्लान किया था। इस मौके पर शो के कई कास्ट मेंबर्स और करीबी लोग भी मौजूद थे। जैसे ही तेजस्वी सेट पर पहुंचीं, वहां का खूबसूरत डेकोरेशन देखकर वह पूरी तरह हैरान रह गईं। पूरे एरिया को फूलों और लाइट्स से सजाया गया था। सबसे खास बात यह थी कि पूल के ऊपर बड़े अक्षरों में लिखा था कि क्या आप करेंगे मुझसे शादी?

घुटनों पर बैठकर पहनाई डायमंड रिंग

करण कुंद्रा ने इस मौके पर तेजस्वी के लिए एक इमोशनल स्पीच भी दी। उन्होंने अपने रिश्ते, प्यार और साथ बिताए खूबसूरत पलों का जिक्र किया। इसके बाद करण घुटनों पर बैठे और बड़ी डायमंड रिंग के साथ तेजस्वी को प्रपोज किया। करण का यह रोमांटिक अंदाज देखकर तेजस्वी काफी इमोशनल हो गईं। खुशी के आंसुओं के बीच उन्होंने तुरंत हां कह दिया। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोगों ने तालियों और चीयर के साथ दोनों को बधाई दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

प्रपोजल के बाद से ही सोशल मीडिया पर कपल के वीडियोज और तस्वीरें जमकर वायरल हो रहे हैं। फैंस दोनों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। कई यूजर्स ने उन्हें टीवी इंडस्ट्री का सबसे प्यारा कपल बताया, तो कुछ अब उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की मुलाकात साल 2021 में बिग बॉस के घर में हुई थी। शो के दौरान दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और तभी से दोनों रिलेशनशिप में हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल दोनों कुकिंग बेस्ड रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ में नजर आ रहे हैं, जहां उनकी केमिस्ट्री को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com