कम फॉल इन लव द डीडीएलजे म्यूजिकल के रिहर्सल पर शाहरुख खान ने किया सरप्राइज विजिट  
मनोरंजन

शाहरुख खान पहुंचे लंदन, द डीडीएलजे म्यूजिकल के रिहर्सल पर किया सरप्राइज विजिट

शाहरुख खान ने एक बार फिर अपने फैंस और थिएटर कलाकारों को चौंका दिया, जब उन्होंने लंदन में कम फॉल इन लव: द डीडीएलजे म्यूजिकल के रिहर्सल स्थल पर अचानक पहुंचकर सरप्राइज विजिट दी।

सोनाली झा

लंदन: बॉलीवुड की किंग खान यानी शाहरुख खान ने हाल ही में लंदन में कम फॉल इन लव द डीडीएलजे म्यूजिकल के रिहर्सल स्थल पर अचानक पहुंचकर सबको चौंका दिया। 1995 की आइकोनिक हिंदी रोमांटिक फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के इस मंचीय रूपांतरण का यूके प्रीमियर मैनचेस्टर ओपेरा हाउस में 29 मई से 21 जून 2025 के बीच होने वाला है।

शाहरुख खान की दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के निर्देशक आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। डीडीएलजे भारतीय सिनेमा का सबसे लंबे समय तक चलने वाला टाइटल है, जो 1995 से मुंबई में लगातार प्रदर्शित हो रहा है और इस साल अपने 30 साल पूरे कर रहा है। म्यूजिकल में सिमरन की भूमिका निभा रही जैना पंड्या ने कहा कि शाहरुख खान से मिलना और उन्हें रिहर्सल रूम में पाकर बहुत बड़ा सम्मान था।

जैना पंड्या ने कहा कि उन्होंने शो के लिए जो समय और समर्थन दिया, वह अद्भुत था। कुछ आइकोनिक दृश्य उन्हें दिखाना, जिन्हें उन्होंने और काजोल ने मूल फिल्म में जीवंत किया था, मेरे लिए अविस्मरणीय अनुभव रहेगा। अब मैं मैनचेस्टर जाने और यह कहानी मंच पर लाने के लिए बेहद उत्साहित हूं। रॉज की भूमिका निभा रहे एशले डे ने कहा कि जब वे हमारे बीच आए, तो पूरा माहौल ही बदल गया। वो एक ऐसा क्षण था, जिसे शब्दों की आवश्यकता नहीं थी, बस भावनाओं से भरा हुआ।

एशले डे ने कहा कि शाहरुख खान ने पूरे कास्ट को स्नेह और उत्साह से गले लगाया और जो हमने अब तक तैयार किया है, उसे लेकर वे बेहद खुश दिखे। उनके साथ निजी तौर पर जो बातचीत हुई, वो राज से रॉज की एक खास बात थी, लेकिन इतना कहूंगा कि वे बहुत खुश थे। यह एक अविस्मरणीय दोपहर थी। संगीतकार जोड़ी विशाल और शेखर ने भी शाहरुख से मुलाकात को लेकर उत्साह जताया।

विशाल ददलानी ने कहा कि शाहरुख का हमारे वर्कशॉप में आना एक बेहद सकारात्मक और प्रेरणादायक अनुभव था। राज ने रॉज से मुलाकात की, यह एक बेहद खास पल था। सबसे जरूरी बात उन्हें हमारे गाने, कलाकारों की आवाज़ें और ऊर्जा बहुत पसंद आई। उन्होंने हर कलाकार से मुलाकात की और यहां तक कि अपने थिएटर के पुराने दिनों की यादें भी साझा कीं। कम फॉल इन लव द डीडीएलजे म्यूज़िकल का यूके प्रीमियर 29 मई 2025 को मैनचेस्टर ओपेरा हाउस में होगा और यह 21 जून 2025 तक चलेगा। प्रेस नाइट 4 जून 2025 को आयोजित की जाएगी।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट