विजय कृष्णा का निधन (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

वेटरन एक्टर विजय कृष्णा का निधन, शाहरुख खान के ऑनस्क्रीन पिता ने ली 81 साल की उम्र में आखिरी सांस

Vijay Crishna Death: देवदास में शाहरुख खान के पिता का किरदार निभाने वाले वेटरन अभिनेता विजय कृष्णा का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से फिल्म और थिएटर जगत में शोक की लहर है।

सोनाली झा

Shah Rukh Khan Onscreen Father Vijay Krishna Death: होली के रंगों के बीच फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज एक्टर विजय कृष्णा का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। खास बात यह है कि उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में शाहरुख खान के ऑनस्क्रीन पिता का किरदार निभाया था। उनके निधन की खबर से सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

विजय कृष्णा ने अपने करियर में कई फिल्मों और नाटकों में काम किया, लेकिन ‘देवदास’ में निभाया गया उनका किरदार आज भी याद किया जाता है। फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान के पिता की भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था। साल 2004 में आई इंग्लिश ड्रामा फिल्म डांस लाइक अ मैन में भी उनकी अदाकारी की काफी तारीफ हुई थी। इस फिल्म को इंग्लिश में बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला था। विजय कृष्णा थिएटर की दुनिया में भी एक जाना-पहचाना नाम थे और लंबे समय तक रंगमंच से जुड़े रहे।

सितारों ने दी श्रद्धांजलि

विजय कृष्णा के निधन पर मशहूर अभिनेत्री और थिएटर आर्टिस्ट लिलेट दुबे ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कई कलाकारों और फैंस ने भी सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त किया है। उनकी सादगी और दमदार अभिनय ने इंडस्ट्री में उन्हें एक अलग पहचान दिलाई थी। फैंस उन्हें एक संवेदनशील एक्टर और समर्पित थिएटर आर्टिस्ट के रूप में याद कर रहे हैं। विजय कृष्णा केवल एक्टर ही नहीं, बल्कि एक पर्यावरण प्रेमी भी थे। वे गोदरेज परिवार के बिजनेस में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर भी रह चुके थे।

होली पर दूसरी दुखद खबर

विजय कृष्णा के परिवार में पत्नी स्मिता कृष्णा और बेटी नायरिका होल्कर हैं। उनके निधन से परिवार गहरे सदमे में है। होली के दिन एक और दुखद समाचार सामने आया। टीवी एक्टर करणवीर बोहरा के पिता महेंद्र बोहरा का भी निधन हो गया। करणवीर बोहरा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। एक ओर जहां देश होली के रंगों में डूबा था, वहीं फिल्म और टीवी इंडस्ट्री ने एक ही दिन में दो अपनों को खो दिया। विजय कृष्णा का जाना सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS समिट का आगाज, पीएम मोदी बोले- हम किसी के विरुद्ध नहीं, लेकिन बदलाव जरूरी

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS Summit: शी जिनपिंग के साथ दो प्रभावशाली नेताओं की नई दिल्ली में मौजूदगी, कौन हैं काई ची और वांग यी?