शाहरुख खान, नंद किशोर गुर्जर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

जिहादी है शाहरुख खान...KKR में बांग्लादेशी खिलाड़ी के शामिल होने पर BJP विधायक का फूटा गुस्सा

Bangladeshi Player Controversy: केकेआर में बांग्लादेशी खिलाड़ी को शामिल करने पर विवाद खड़ा हो गया है। इस मुद्दे पर अब बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने शाहरुख खान को लेकर तीखे बयान दिए हैं।

स्नेहा मौर्या

BJP MLA Nand Kishor Gurjar Statement Viral: शाहरुख खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) इन दिनों जबरदस्त विवादों में घिरी हुई है। वजह है टीम में एक बांग्लादेशी क्रिकेटर को शामिल किया जाना, जिसको लेकर सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हंगामा मचा हुआ है। इस पूरे मामले में अब बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान भी राजनीतिक निशाने पर आ गए हैं।

इस विवाद के बीच बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह शाहरुख खान पर बेहद तीखी और आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में नंद किशोर एक मंच से जनता को संबोधित करते हुए केकेआर द्वारा बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम में लेने पर सवाल उठा रहे हैं।

बीजेपी विधायक का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में नंद किशोर गुर्जर शाहरुख खान को लेकर बेहद आक्रामक भाषा का इस्तेमाल करते दिखाई देते हैं। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्मों का बहिष्कार करने की अपील भी की है। नंद किशोर का कहना है कि मौजूदा समय “मोदी-योगी का युग” है और देश में सनातन संस्कृति का दौर चल रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केकेआर ने करोड़ों रुपये में ऐसे खिलाड़ी को शामिल किया है, जो भारत विरोधी गतिविधियों से जुड़े देश से आता है। विधायक ने यह भी कहा कि जब देश में इतने प्रतिभाशाली भारतीय खिलाड़ी मौजूद हैं, तो विदेशी खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की क्या जरूरत थी।

फिल्मों के बहिष्कार की अपील

नंद किशोर गुर्जर ने अपने बयान में लोगों से शाहरुख खान की फिल्में न देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर शाहरुख खान की फिल्म टीवी पर भी आए तो चैनल बदल देना चाहिए और इसे “राष्ट्रभक्ति” से जोड़ते हुए बयान दिया। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं और मामला और ज्यादा गरमा गया है।

केकेआर का आधिकारिक बयान

इस विवाद के बढ़ने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी स्थिति स्पष्ट की है। टीम की ओर से एक्स (पूर्व में ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया गया है कि बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर कर दिया गया है।

केकेआर ने अपने बयान में कहा कि बीसीसीआई और आईपीएल के निर्देशों के बाद सभी जरूरी प्रक्रियाओं और आपसी बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया है। आईपीएल नियमों के तहत बीसीसीआई ने केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान की जगह नया खिलाड़ी शामिल करने की अनुमति दे दी है। टीम ने यह भी कहा है कि इस मामले से जुड़ी आगे की जानकारी समय आने पर साझा की जाएगी।

26/11 Mumbai Terror Attack: ताज होटल से CST तक, 26/11 मुंबई हमले की 9 बड़ी बातें

दिल्ली की गीता कॉलोनी में फिर लगी आग, फ्लाईओवर के नीचे कचरे के ढेर में भड़की लपटें; मौके पर दमकल की गाड़ियां

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

संविधान दिवस पर PM मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- OBC आरक्षण घटाकर मुसलमानों को कोटा देना चाहता है विपक्ष

संविधान दिवस पर आज कांग्रेस-BJP आमने-सामने, खरगे लखनऊ तो अमित शाह दिल्ली में करेंगे कार्यक्रम