-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Show Cause Notice Issued To Bjp Mla Nand Kishore Gurjar Had Made Serious Allegations Against Yogi Government
BJP विधायक नंद किशोर गुर्जर को कारण बताओ नोटिस जारी, योगी सरकार पर लगाए थे गंभीर आरोप
- Written By: मनोज आर्या
भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी की सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया था कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर गोहत्याएं हो रही हैं और पुलिस फर्जी मुठभेड़ों में लोगों की हत्या कर रही है।

नंद किशोर गुर्जर, (भाजपा विधायक)
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने रविवार को सरकार के खिलाफ मुखर गाजियाबाद जिले के लोनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कारण बताओ नोटिस में नंद किशोर गुर्जर से स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है कि पिछले कुछ समय से उनके द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर सरकार की आलोचना की जा रही है एवं उनके वक्तव्यों व कृत्यों से पार्टी की प्रतिष्ठा को आघात पहुंच रहा है, जो कि अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।
बयान में कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार आपको सूचित किया जाता है कि इस पत्र प्राप्ति के सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण दें, कि क्यों न आपके विरुद्ध आनुशासनहीनता की कार्यवाही की जाए। भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुमराह कर सरकारी खजाने को लूट रहे हैं।
सरकारी खजाने लूट रहे अधिकारी
पत्रकारों से बातचीत में बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुमराह कर सरकारी खजाने को लूट रहे हैं। मुख्य सचिव ने तंत्र-मंत्र कर महाराज जी (योगी आदित्यनाथ) का दिमाग बांध दिया है। मुख्य सचिव दुनिया के सबसे भ्रष्ट अधिकारी हैं। नंद किशोर गुर्जर ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने अयोध्या में जमीनें लूटी हैं। फटे कुर्ते में मीडिया के सामने आए भाजपा विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके कपड़े फाड़े हैं। विधायक ने कहा था कि गुरुवार को लोनी की महिलाएं ‘राम कलश यात्रा’ निकाल रही थीं लेकिन पुलिस ने यात्रा को रोकने की कोशिश की, जिससे हालात बिगड़ गए।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
पढ़ाई के दौरान लड़कियां प्रेग्नेंट हो जाती हैं…सरकार पर आती है जिम्मेदारी, UP की राज्यपाल ने क्यों कहा ऐसा?
भंडारा की महिला का वोटर रिकॉर्ड पहुंचा उत्तर प्रदेश, SIR सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप
राम मंदिर और बद्रीनाथ धाम चढ़ावा मामले में मायावती का बड़ा बयान, कहा- नेताओं से भी मांगे जाएं सबूत
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
प्रदेश में बड़े पैमाने पर हो रही हैं गोहत्याएं
भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी की सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया था कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर गोहत्याएं हो रही हैं और पुलिस फर्जी मुठभेड़ों में लोगों की हत्या कर रही है। इसके बाद से ही विधायक फटे कुर्ते में सार्वजनिक मंचों पर भी नजर आए। इस बीच, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी गुर्जर के मामले को लेकर सरकार पर तंज कसा। सपा प्रमुख ने हाल की कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए रविवार को कहा कि पुलिस ने उनके ही एक विधायक (लोनी सीट से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर) के कपड़े फाड़ दिए।
Show cause notice issued to bjp mla nand kishore gurjar had made serious allegations against yogi government
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM













