शाहरुख खान, आर्यन खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

शाहरुख खान ने बेटे आर्यन संग काम पर रखीं दो शर्तें, कहा- डायरेक्टर बना तो पापा...

SRK Ask Me Anything: शाहरुख खान ने जन्मदिन से पहले फैंस संग ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन रखा, जहां उन्होंने बेटे आर्यन संग काम करने की शर्तें बताईं और अपने जन्मदिन सेलिब्रेशन पर खुलकर बात की।

स्नेहा मौर्या

Shah Rukh Khan Birthday 2025: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान हर बार अपने फैंस को कुछ नया तोहफा देते हैं। इस बार उन्होंने अपने जन्मदिन यानी 2 नवंबर से ठीक पहले फैंस को एक खास सरप्राइज दिया। दरअसल, शाहरुख ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक मजेदार ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन रखा, जिसमें फैंस ने उनसे सवाल पूछे और उन्होंने भी उनके प्रश्नों का मजेदार अंदाज में जवाब दिया। तो चलिए जानते हैं कैसे थे सवाल...

इस सेशन में किंग खान से एक फैन ने पूछा कि क्या कभी वह अपने बेटे आर्यन खान के निर्देशन में काम करेंगे? शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि “अगर वह मेरे नखरे और मूड स्विंग्स झेल सके, तो हां, ऐसा हो सकता है।”

किंग से यूजर्स ने किए ये सवाल

इसके अलावा एक अन्य फैन ने आर्यन खान की पहली वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का जिक्र करते हुए कहा कि हमें इसका दूसरा भाग देखना है। इस पर शाहरुख ने लिखा, “अपने बच्चों को यह बताना बहुत मुश्किल है कि उन्हें क्या करना चाहिए, लेकिन मुझे यकीन है कि वह इस पर काम कर रहे होंगे।”

सेशन के दौरान शाहरुख ने अपने बच्चों के साथ काम करने के अनुभव पर भी बात की। उन्होंने कहा, “मैं सेट पर उन्हें बाकी को-वर्कर्स की तरह ही ट्रीट करता हूं। घर पर बस यही चाहता हूं कि उनकी मेहनत का फल उन्हें मिले।”एक फैन ने जब दीपिका पादुकोण के साथ शाहरुख की अगली फिल्म को लेकर उत्साह जताया, तो अभिनेता ने कहा, “मैं भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।”

शाहरुख और आर्यन से फैंस कर ये उम्मीद

आपको बता दें, आर्यन खान की बतौर निर्देशक पहली वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ 18 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इसमें बॉबी देओल, सहर बांबा, राघव जुयाल, मोनो सिंह और मनीष चौधरी जैसे कलाकार नजर आए। इस शो में सलमान खान, करण जौहर और रणवीर सिंह के कैमियो ने फैंस को और भी एक्साइटेड कर दिया था। फैंस अब उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले समय में शाहरुख और आर्यन किसी फिल्म में साथ काम करते नजर आएं भले ही पिता की शर्तें थोड़ी मुश्किल क्यों न हों।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप

दिल्ली के बाद अब केरल हुआ सीजेपी का नया ठिकाना, जंतर-मंतर एट कोची में अभिजीत दिपके ने भरी हुंकार

बेटे के आए अच्छे नंबर तो बाप ने खुश होकर गिफ्ट में दे दी 2.30 करोड़ की BMW कार, अब क्या करेगा नाबालिग बेटा..?