आर्यन खान, शाहरुख खान (फोटो- सोर्स, सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

‘सुपर कमांडो ध्रुव’ पर फिल्म बनाएंगे शाहरुख खान, आर्यन संभालेंगे कमान, फिर एक बार मचेगा धमाल

Aryan Khan Superhero Universe: द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के बाद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अब अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी में जुट गए हैं और यह फिल्म 'सुपर कमांडो ध्रुव' पर आधारित होगी।

स्नेहा मौर्या

Super Commando Dhruv Movie: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे और फिल्ममेकर आर्यन खान अपनी निर्देशन की पहली फिल्म ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से धमाल मचा चुके हैं। हालांकि, इसके बाद अब वह एक और बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी में जुट गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्यन अब भारत का पहला बॉलीवुड सुपरहीरो यूनिवर्स लॉन्च करने जा रहे हैं, जो राज कॉमिक्स के लोकप्रिय किरदारों पर आधारित होगा। इस सीरीज की शुरुआत ‘सुपर कमांडो ध्रुव’ से होगी, जिसके बाद ‘डोगा’ पर फिल्म बनेगी।

सूत्रों के अनुसार, आर्यन खान ने राज कॉमिक्स के संस्थापक गुप्ता बंधुओं के साथ मिलकर इस मेगा फ्रेंचाइज़ी की प्लानिंग शुरू कर दी है। खबर है कि ‘सुपर कमांडो ध्रुव’ पर आधारित पहली फिल्म की आधिकारिक घोषणा जनवरी 2026 में की जाएगी, जबकि फिल्म की शूटिंग फरवरी 2026 से शुरू होगी। मौजूदा योजना के अनुसार, यह फिल्म दिसंबर 2026 में रिलीज हो सकती है।

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड ने ओटीटी पर मचाया था धमाल

आर्यन खान ने अपने निर्देशन की शुरुआत ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से की थी, जो 18 सितंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में गौरी खान, लक्ष्य, बॉबी देओल, साहेर बंबा, राघव जुयाल, मोना सिंह और अन्या सिंह जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। यहां तक कि सलमान खान ने भी रियाद के जॉय फोरम में आर्यन के निर्देशन की खुलकर तारीफ की थी।

अब 'सुपर कमांडो ध्रुव' पर बनाएंगे फिल्म

अब आर्यन खान एक बिल्कुल नए जोनर सुपरहीरो सिनेमैटिक यूनिवर्स में कदम रख रहे हैं। इस यूनिवर्स में राज कॉमिक्स के आइकॉनिक किरदार जैसे सुपर कमांडो ध्रुव, नागराज, डोगा और परमाणु शामिल होंगे। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के मुताबिक, पहली फिल्म में लक्ष्य मुख्य भूमिका निभा सकते हैं।

फैंस के बीच इस खबर को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है, क्योंकि यह पहली बार होगा जब भारतीय सुपरहीरो यूनिवर्स को इतने बड़े पैमाने पर पर्दे पर उतारा जाएगा। उम्मीद है कि आर्यन खान इस प्रोजेक्ट के जरिए भारतीय सिनेमा में VFX और कहानी कहने की एक नई दिशा पेश करेंगे। फिलहाल अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा, तो 2026 भारतीय सिनेमा के लिए सुपरहीरो युग की शुरुआत साबित हो सकता है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन